क्राइम

ट्रक ने कार को मारी टक्कर, 3 दोस्तों की मौत, पीतांबरा माई के दर्शन कर लौट रहे थे घर

छतरपुर । एमपी के छतरपुर जिले के नौगांव में फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तीन कार सवार युवकों की मौत हो गई । टोल प्लाजा क़ी एम्बुलेंस से घायल अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य लाया गया। कार में फंसे एक व्यक्ति को नौगांव पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटना में तीनों कार सवार की मौत हो गई। जो कि एक रीवा और दो सतना के बताए जा रहे हैं। तीनों युवक दतिया के पीतांबरा माई के दर्शन कर घर वापस लौट रहे थे, तभी रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण यह भीषण सड़क हादसा घटित हुआ।

Related Articles

Back to top button