क्राइम
डंपर गिरा नदी में, वाहन सवार सुरक्षित
रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
बम्होरी । राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर शनिवार की रात एक डंपर पुल पर से नदी में गिर गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार से राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली मार्ग पर शनिवार की रात गुंदरई बम्होरी के बीच बने पुल से डंपर क्रमांक एमपी 15 एच ए 1318 रात्रि लगभग 4 बजे वाहन चालक को नींद के झोंके आ जाने से अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गया। डंपर का चालक और क्लीनर सुरक्षित है। घटना बम्होरी थाना क्षेत्र की है।
बताया जाता है कि उक्त सागर से बरेली की ओर रेत लेने जा रहा था।




