क्राइम
नाबालिग से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
बरेली । बरेली नगर में 15 साल की नाबालिग ने अपने पड़ोसी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया है। पीड़िता अपने पिता बाबूलाल अहिरवार के साथ थाने आई थी। उसने पुलिस को बताया कि 7 नवंबर की रात घर के सामने रहने वाले मूलचंद अहिरवार ने उसका फोन नंबर मांगा था। नाबालिग ने नंबर देने और बात करने के लिए मना कर दिया। 8 नवंबर को लगभग 9:30 बजे जब नाबालिग अपने कमरे में सो रही थी तब माता-पिता घर पर नहीं थे। दादा-दादी सो गए थे। इस दौरान आरोपी घर में घुसा और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने 9 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई ।
पीड़िता की रिपोर्ट पर बरेली थाने में पुलिस ने आरोपी मूलचंद के खिलाफ भादवि की धारा 354, 452, 506 सहित कई मामलों में केस दर्ज किया है।



