न्यू स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पललने से एक की मौत, पांच घायल

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । गमी में शामिल होने दमोह आ रहा एक परिवार सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. यह घटना दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत सागर नाका चौकी के समीप बांसा तारखेड़ा के आगे सरखड़ी के पास न्यू स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे चालक सहित एक दर्जन भर जन गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें वहां से निकल रहे आबकारी आरक्षक तपिश ने बिना देरी करें चार पहिया वाहन से घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया । घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर सागर नाका चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्रआ हर्ष पाठक, आ. दीपेंद्र ने पहुंचकर 108 के माध्यम से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया. जिनका उपचार ड्यूटी रत डॉक्टर कौशिकी सिंह राजपूत, डॉक्टर यशपाल, डॉ विक्रम के द्वारा चेकअप किया गया.जहां न्यू स्कॉर्पियो में सवार चंद्रावती पति बंधू दुबे उम्र 60 वर्ष सुर्खी को मृत घोषित कर दिया.वहीं श्याम दुबे पिता गोपाल दुबे 39 वर्ष, गोपाल प्रसाद दुबे, प्रेम रानी दुबे उम्र 65 वर्ष, रश्मि श्याम दुबे उम्र 35 वर्ष यह सभी निवासी सिंगपुर देवरी, सरिता पांडे उम्र 50 वर्ष रहली का उपचार जिला अस्पताल में टीम द्वारा किया गया.वहीं परिजनों के अनुसार पुलिस ने बताया कि देवरी से दमोह गमी में आ रहे थे. तभी न्यू स्कॉर्पियो एमपी 18 सीए 6777 पलट गई. जिससे यह हादसा हो गया। मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, प्र. आ. नीरज श्रीवास्तव और आरक्षक शहबाज ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई कर शव परिजनों को सुपुर्द किया और मर्ग कायम कर जांच में लिया।




