दिल्ली किसान गर्जना रैली में शामिल होने भारी संख्या में किसान हुए रवाना
लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य के मुद्दे के साथ और भी कई मुद्दों को लेकर दिल्ली में गरजेंगे किसान
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । 19 दिसंबर को श्री रामलीला मैदान दिल्ली में पुरे देश से किसान अधिक से अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं, इसकी पूर्णतः जानकारी केन्द्र सरकार के लिए है , सरकार की ऐसी मंशा है कि देश के अलग अलग प्रदेशों से किसान दिल्ली न पहुंचे इसी को लेकर सरकार द्वारा दिल्ली जाने वाली कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है, इसका यही आशय हैं कि सरकार किसानों से डर गई है, किसान ही देश की रीड है, लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य के साथ कई किसान हितैषी मुद्दों के लिए किसान गर्जना रैली में लाखों की संख्या में किसान रामलीला मैदान दिल्ली पहुंच रहे हैं, दमोह जिले के प्रांतीय पदाधिकारी , पप्रांतीय संगठन मंत्री भरतजी, प्रांत मंत्री रमेश यादव, प्रांतीय संवाद प्रमुख राममिलन पटेल, जिला उपाध्यक्ष सुंदर सिंह, हेमन्त पटेल, जिला मंत्री श्रीराम पटेल और जिला पदाधिकारीयों के साथ जिले की सभी तहसीलों से किसान भारी संख्या बल में गौड़वाना ट्रेन, और सम्पर्क क्रांति ट्रेन से किसान दिल्ली रामलीला मैदान किसान गर्जना रैली मे सम्मिलित होंगे।



