क्राइम

शादी समारोह में युवक को गोली मारने वाले आरोपी को भेजा जेल

रायसेन । बेगमगंज नगर में शुक्रवार की रात्रि में एक शादी समारोह में दो युवकों के बीच मामूली बात पर हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे को तमंचे से गोली मार दी थी, जो उसके गले में लगकर आर-पार हो गई।
पुलिस ने पीड़ित के बयान लेकर आरोपी पर मामला दर्ज किया और दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी के पास से पुलिस ने कट्टा और कारतूस भी बरामद किए हैं। शुक्रवार की रात शहर के मुकरबा रोड स्थित मेजबानी शादी गार्डन में जैद खान निवासी टेकरी और तब्बू खान निवासी मुकरबा के बीच खाना खाने की बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद शादी समारोह से जैद अपने दोस्त के यहां जा रहा था इसी बीच तब्बू ने अपने साथियों के साथ मिलकर जैद पर गोली से मारकर घायल कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार जैल भेज दिया है तो वहीं फरियादी जैद खान का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए किल्क करे

Related Articles

Back to top button