दुबे कॉलोनी मुख्य सड़क मे गिट्टी से चोटिल हो रहे नागरिक, कांग्रेस अध्यक्ष ने महापौर को लिखा पत्र
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l दुबे कॉलोनी मुख्य मार्ग में नगर निगम की लापरवाही से घायल एवं चोटिल हो रहे नागरिकों की समस्या पर प्रीति सूरी महापौर नगर पालिक निगम कटनी एवं सत्येंद्र सिंह आयुक्त नगर पालिक निगम कटनी का ध्यान आकर्षण कराते हुए जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कटनी के कांग्रेस जिलाध्यक्ष करणसिंह चौहान ने पत्र प्रेषित किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि कटनी नगर पालिक निगम के पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 17 में दुबे कॉलोनी के मुख्य मार्ग पर गत दिवस नगर पालिक निगम के लोक निर्माण विभाग के ठेकेदार द्वारा गड्ढे भरने हेतु बड़ी-बड़ी गिट्टी डाली गई है ना ही उसमें सीमेंट और रेत का मिश्रण मिलाया गया है जिससे आए दिन नागरिक घायल एवं चोटिल हो रहे हैं l
कांग्रेस का. जिलाध्यक्ष करण सिंह चौहान ने महापौर से आग्रह किया है कि सीमेंट रेत गिट्टी से गड्ढे भरे जाएं अथवा नागरिकों के हित में पूरे रोड में फैली हुई गिट्टी को तत्काल अलग किया जाए एवं जिस भी ठेकेदार द्वारा यह कृत्य किया गया है, उसके खिलाफ कार्रवाई हेतु दिशा निर्देश जारी किए जाएं ।



