नगर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, सिहोरा बस स्टेण्ड पर सघन जाँच कर कार्यवाही

आने जाने वाले मोटर वाहनों की जॉच पडताल, न्यू ईयर को लेकर प्रशासन हुआ सर्तक
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। जिले सहित ग्रामीणों क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले सभी चौराहों के साथ साथ नगर सीमा में आने जाने वाले शराब पीकर वाहन चला रहे चालक साथ ही आवारा गर्दी करने वाले तत्वों पर पुलिस प्रशासन द्वारा सघन जाँच सहित कार्यवाही करने पुलिस प्रशासन सड़कों पर मौजूद।
सिहोरा थाना प्रभारी विपिन सिंह द्वारा बताया गया कि जबलपुर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमति पारुल शर्मा के मार्गदर्शन में 31दिसम्बर की शाम पुराने बस स्टेण्ड के सामने पुलिस के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले युवा और साथ ही शहर मे आवारा गर्दी करते हुए घूम रहे आवारा तत्वों की सघन जांच कार्यवाही की जा रही है। ये सभी नगर सीमा क्षेत्र अन्तर्गत की जा रही हैं और आगे भी जारी रहेगी। इस दौरान उपस्थित एएसआई प्रधान आरक्षक, आरक्षक सहित अन्य सदस्यगण कार्यवाही मे मौजूद रहे । और यह कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।



