3 दिन में ही पलट गए देवरी के पार्षद! लखन कहार ने इस्तीफा वापस लिया, बोले – भाजपा में ही रहकर करूंगा सेवा

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर परिषद की राजनीति में बड़ा उलटफेर हुआ है। *वार्ड क्रमांक 07 के भाजपा पार्षद लखन कहार ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
आपको बता दें कि लखन कहार ने 26 अक्टूबर 2026 को डाक (बाई पोस्ट) के द्वारा कलेक्टर को अपना इस्तीफा भेज दिया था। उन्होंने कहा था कि कुछ अपरिहार्य कारणों से व्यथित होकर इस्तीफा दे रहे हैं।
29 अक्टूबर 2026 को उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से कलेक्टर महोदय को नया आवेदन देकर अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।
*पत्र में क्या लिखा?*
अपने नए पत्र में लखन कहार ने लिखा है –
“मैंने इस विषय पर आत्म-चिंतन और मंथन किया। भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा के बाद मुझे बोध हुआ कि मुझे जनता के जनादेश और संगठन की गरिमा के अनुरूप अपने क्षेत्र की जनता की सेवा निरंतर करते रहना चाहिए। अतः मैं स्वेच्छा से अपना इस्तीफा तत्काल प्रभाव से वापस ले रहा हूँ।”
*अब क्या होगा?*
लखन कहार ने कलेक्टर से अनुरोध किया है कि 26 अक्टूबर वाले इस्तीफे को निरस्त (वापस) माना जाए और उन्हें शेष कार्यकाल तक भाजपा पार्षद के रूप में कार्य करने की अनुमति दी जाए।
तहसीलदार कार्यालय द्वारा उनके आवेदन पर आज ही मुहर लगा दी गई है।



