क्राइम

दो माह में दूसरी बार हुई श्रीराम मंदिर में चोरी, चार दानपेटियो को तोड़कर चोरों ने ₹10000 पर किया हाथ साफ

चोर पुलिस को खुलेआम दे रहे चुनौती, एसडीओपी, थाना प्रभारी ने किया घटना स्थल का मुआयना
सिलवानी।
नगर के वार्ड नंबर 1 के जमुनियापुरा में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में बीती रात चोरों ने एक बार फिर दानपेटी पर धावा बोलकर दानराशि चुरा कर ले गये। घटना की जानकारी मिलने पर सिलवानी एसडीओपी राजेश तिवारी सिलवानी थाना प्रभारी मायासिंह घटनास्थल पर पहुंची जहां अधिकारियों द्वारा हर पहलू पर बारीकी से जांच की गई वही घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन पर स्वाइंग गार्ड ने भी पुलिस अधिकारियों के साथ घटना की बारीकियों से अध्ययन किया।
ज्ञातव्य है कि बीते दिनो जुलाई माह मे श्रीराम मंदिर प्रांगण में स्थित खेरापति मातारानी मंदिर में अज्ञात चोर ने धावा बोलकर दानपेटी को निशाना बनाया था। और पुलिस उस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा 1 हफ्ते के अंदर मंदिर में चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया था।
चोरी की घटना सीसीटीव्ही कैमरे में कैद हो गई थी, इस बार चोरो ने चालाकी दिखाते हुये चोरी करने के पूर्व सीसीटीव्ही कैमरे के बायर काटकर चोरी को अंजाम दिया है।
चोरों द्वारा रामराजा सरकार की मंदिर से लेकर रखी 1 बड़ी एवं 3, छोटी दानपेटी के साथ तीन छोटी पेटियों के भी ताले तोड़कर चोरों द्वारा लगभग ₹10000 की राशि चोरी कर ले गए।
नगर में बढ़ती चोरियों को देखते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ सनातन समाज में काफी आक्रोश है।
सकल सनातन समाज द्वारा प्रशासन से मंदिर की चोरी करने वाले आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की जा रही है

Related Articles

Back to top button