भोपाल में 4 जून को ब्राह्मण महाकुंभ, दमोह से 111 चार पहिया 3 जून की शाम भोपाल को होगा रवाना
MP में ब्राह्मण आयोग के गठन की प्रमुख मांग, मनोज देवालिया ने दी जानकारी
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले ब्राह्मण समाज 4 जून को भोपाल में बड़ा आंदोलन करने जा रहा है। जंबूरी मैदान में होने वाले ब्राह्मण महाकुंभ में प्रदेश भर से समाजजनों के जुटेंगे भी दमोह से भी 3 जून की शाम 111 चार पहिया वाहनों का काफिला भोपाल के लिए रवाना होगा। महाकुंभ को लेकर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपनी रूपरेखा बताई। हालांकि, समाज ने इस महाकुंभ को गैर राजनीतिक बताया है।
ब्राह्मण समाज से सक्रिय मनोज देवालिया ने बताया कि पिछले महीने से महाकुंभ शामिल होने के लिए विप्र समाज जनों चर्चा कर तैयारियां की जा रही थी, जिसके चलते 3 जून की शाम 5 बजे 111 चार पहिया बहनों का काफिला दमोह से भोपाल के लिए रवाना होगा। यह गैर राजनीतिक कार्यक्रम है, जो समाज की एकता का परिचय देगा और प्रदेश में ब्राह्मण आयोग गठन करने जैसे 11 सूत्रीय मांगे शामिल है इस ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ में मध्य प्रदेश के समस्त ब्राह्मण संगठन शामिल होंगे और ब्राह्मणों के लिए मुख्यमंत्री जी के द्वारा की गई घोषणाओं के संदर्भ में जो की आज तक धरातल पर पूरी नहीं की गई है उन घोषणाओं का संज्ञान दिलाते हुए ब्राह्मण हुंकार महाकुंभ का आगाज होगा।



