नगर परिषद की लापरवाही, सफाई कर्मचारी कर रहे मनमानी, जगह जगह कचरे के ढेर

रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । नगर परिषद देवरी की लापरवाही आई सामने नगर परिषद देवरी के संजय नगर वार्ड नंबर 5 में नीतेश अवस्थी के घर के पीछे कचरे का अंबार लगा हुआ है नगर परिषद देवरी में दो-तीन बार सूचना दी गई है इसके बाद भी उसे कचरे की सफाई नहीं की गई है क्योंकि वह कचरे का घूरा लगा हुआ है कचरे में बहुत मच्छर पैदा हो रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है और जब नीतेश अवस्थी ने नगर परिषद के कर्मचारियों से इस कचरा साफ करने के लिए कहा गया तो नगर परिषद के कर्मचारी कहने लगे की आप नगर परिषद में जाओ नगर परिषद वाले कहेंगे तो हम साफ करेंगे नहीं तो हम नहीं कर रहे कचरे को साफ क्योंकि नगर परिषद देवरी के कर्मचारी कर रहे हैं बहुत लापरवाही, जहां की नाली साफ करना है वहां की नाली साफ नहीं करते और जो नाली साफ करना है वहां की नाली साफ नहीं करते मतलब कर्मचारी भी अपनी मनमानी कर रहे हैं।



