मध्य प्रदेश

नपा कर्मचारी कई माह से वेतन न मिलने से है परेशान, सीएमओ को सौपा ज्ञापन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा नगर पालिका परिषद का बड़ा ही आश्चर्य जनक मामला सामने आया है। देखा जाये तो जिस प्रकार से नगर निगम व नगर पालिका परिषद के दैनिक वेतन कर्मचारियो से 30 दिन तक कार्य लिया जाता है पर उसके बाद जब माह की अगली तारीख को खाते में वेतन नही पहुचता है तो मन व दिल में एक दर्द सा बनने लगता है । इन दिनों नगर पालिका परिषद के हाल दिखाई दे रहे हैं। नगर पालिका परिषद में कर्मचारियो का दो तीन माह से वेतन का भुगतान ना होने के कारण सभी कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। इन विभिन्न समस्याओ एवम कर्मचारियों की अन्य मागो को ले कर मुख्य नगर अधिकारी को नगर पालिका कर्मचारी संघ द्वारा ज्ञापन सौपा गया। और मांगो पूर्ण करने की मांग की गई।
ज्ञापन सौपने के अवसर पर संतोष बैगा, राजकुमार बैगा, विनोद पटैल, मनोज खम्परिया, मनोज बर्मन, मंजू ठाकुर, रविकुमार बर्मन, देवी साहू, विजय बैगा, राजेश ठाकुर, ज्योति शुक्ला, चमन श्रीवास, इक्तियाज खान, सुजीत पटैल, संतोष सूर्यवंशी, गगन पटैल, श्याम चौधरी सहित अन्य कर्मचारीगण की उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button