ज्योतिष

Aaj ka Panchang आज का पंचांग बुधवार, 08 मार्च 2023

आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
जय श्री हरि
🧾 आज का पंचांग 🧾
बुधवार 08 मार्च 2023

ॐ एकदन्ताय विद्महे वक्रतुंडाय धीमहि तन्नो बुदि्ध प्रचोदयात ।।
🌸 08 मार्च 2023 दिन बुधवार को चैत्र मास कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि हैं। आप सभी देशवासियों को चैत्र मास प्रारंभ, बसंतोत्सव आरंभ व दुल्हडी पर्व के पावन शुभ अवसर पर आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाये!!
☄️ दिन (वार) – बुधवार के दिन तेल का मर्दन करने से अर्थात तेल लगाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है धन लाभ मिलता है।बुधवार का दिन विघ्नहर्ता गणेश का दिन हैं। बुधवार के दिन गणेश जी के परिवार के सदस्यों का नाम लेने से जीवन में शुभता आती है
बुधवार के दिन गणेश जी को रोली का तिलक लगाकर, दूर्वा अर्पित करके लड्डुओं का भोग लगाकर उनकी की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
बुधवार को सभी ग्रहो के राजकुमार बुध देव की आराधना करने से ज्ञान मिलता है, वाकपटुता में प्रवीणता आती है, धन लाभ होता है
🔮 शुभ विक्रम संवत्-2079, शक संवत्-1944, हिजरी सन्-1443, ईस्वी सन्-2022
🌐 संवत्सर नाम-राक्षस
✡️ शक संवत 1944 (शुभकृत् संवत्सर)
☸️ काली सम्वत 5123
☣️ अयन- उत्तरायण
🌦️ ऋतु – सौर बसन्त ऋतु
🌤️ मास – चैत्र मास प्रारंभ
🌖 पक्ष – कृष्ण पक्ष
📆 तिथि-प्रतिपदा 07:42 PM तक उसके बाद द्वितीया
✏️ तिथि स्वामीः- प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्मा देव जी हैं।
💫 नक्षत्र : उत्तरा फाल्गुनी – 08 मार्च 02:22 AM – 09 मार्च 04:20 AM
🪐 नक्षत्र स्वामी : उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का स्वामी सूर्य है।उत्तराफाल्गुनी के देवता अर्यमा होते हैं।
प्रथम करण : बालव – 06:58 ए एम तक
द्वितीय करण : कौलव – 07:42 पी एम तक
⚜️ दिशाशूल – बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिये, यदि अत्यावश्यक हो, यात्रा करनी ही हो तो धनिया, तिल की वस्तु, ईलायची अथवा पिस्ता खाकर यात्रा कर सकते है।
🔥 गुलिक काल : बुधवार का (अशुभ) गुलिक काल 11:04 ए एम से 12:32 पी एम
🤖 राहुकाल (अशुभ) – दोपहर 12:00 बजे से 13:30 बजे तक राहु काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए |
🌞 सूर्योदय – प्रातः 06:11:39
🌅 सूर्यास्त – सायं 17:49:33
👸🏻 ब्रह्म मुहूर्त : 05:01 ए एम से 05:50 ए एम
🌆 प्रातः सन्ध्या : 05:26 ए एम से 06:39 ए एम
🌟 अभिजित मुहूर्त : कोई नहीं
✡️ विजय मुहूर्त : 02:30 पी एम से 03:17 पी एम
🐃 गोधूलि मुहूर्त : 06:23 पी एम से 06:47 पी एम
🏙️ सायाह्न सन्ध्या : 06:25 पी एम से 07:38 पी एम
💧 अमृत काल : 08:33 पी एम से 10:17 पी एम
🗣️ निशिता मुहूर्त : 12:07 ए एम, मार्च 09 से 12:56 ए एम, मार्च 09
सर्वार्थ सिद्धि योग : 04:20 ए एम, मार्च 09 से 06:38 ए एम, मार्च 09
🚓 यात्रा शकुन-हरे फ़ल खाकर अथवा दूध पीकर यात्रा पर निकलें।
👉🏻 आज का मंत्र-ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं स: बुधाय नम:।
🤷🏻‍♀️ आज का उपाय-किसी मंदिर में हरे फ़ल चढ़ाएं।
🪵 वनस्पति तंत्र उपाय-अपामार्ग के वृक्ष में जल चढ़ाएं।
⚛️ पर्व एवं त्यौहार – सर्वार्थसिद्धि योग/ बसंतोत्सव आरंभ, चैत्र मास प्रारंभ, अभ्गंयस्नान, शबे बरात, अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस, (‘गाँधी स्मारक निधि’ स्वतंत्रता सेनानी) गोपी चन्द भार्गव जन्म दिवस, वसुन्धरा राजे सिंधिया जन्मोत्सव, भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर जन्म दिवस, जागतिक महिला दिवस, मातृ दिवस – (आल्बेनिया), धुम्रपान निषिद्ध दिवस – (युनायटेड किंग्डम), राष्ट्रीय नेता बाल गंगाधर खेर स्मृति दिवस, द्वितीय विश्व युद्ध दिवस
✍🏼 विशेष – प्रतिपदा तिथि को कद्दू एवं कूष्माण्ड का दान एवं भक्षण दोनों ही त्याज्य बताया गया है। प्रतिपदा तिथि वृद्धि देनेवाली तिथि मानी जाती है। साथ ही प्रतिपदा तिथि सिद्धिप्रद तिथि भी मानी जाती है। इस प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देवता हैं। यह प्रतिपदा तिथि नन्दा नाम से विख्यात मानी जाती है।
🏘️ Vastu tips 🏘️
होटल में सुरक्षा गार्ड के कमरे और पार्किंग की दिशा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि उत्तरी दिशा में सुरक्षा गार्ड का कमरा बनवाना चाहते हैं तो उसका मुख पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। पूर्व दिशा में बनावाना चाहते हैं तो दरवाजा उत्तर मुखी होना चाहिए, दक्षिण दिशा में बनवाना है। तो पूर्व दिशा की तरफ मुख करके कमरे का निर्माण करवाना ठीक रहता है। इसके अलावा पार्किंग के लिए वायव्य कोण, यानि की उत्तर-पश्चिम दिशा या फिर पूर्व व उत्तर दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है।
वास्तु शास्त्र में होटल के बाहर पेड़-पौधे लगाने के लिए भी सही दिशा के बारे में बताया गया है। भारी व बड़े पेड़-पौधे लगाने के लिए दक्षिण दिशा, पश्चिम दिशा या फिर नैऋत्य कोण का चुनाव करना चाहिए, जबकि छोटे पौधों व गमलों के लिए उत्तर, पूर्व या ईशान कोण का चुनाव करना ठीक रहता है।
🔰 जीवनोपयोगी कुंजियां ⚜️
सुबह उठकर दोबारा सो जाने की आदत है तो क्या करें?
दिन भर थकान के बाद रात में गहरी नींद आ जाए तो बात ही क्या है? पर लोगों का मानना है कि सुबह की नींद सबसे ज्यादा अच्छी होती है। सुबह-सुबह एक बार नींद खुलने के बाद दोबारा सो जाने की आदत से लोग भली भांति वाकिफ होंगे। हो सकता है कि आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि रात में एक बार सोने के बाद आपकी नींद सुबह-सुबह खुले और फिर आप सो जाएं। फिर जब आप उठें तो आपका मूड भी खराब हो और थका हुआ भी महसूस हो।
🫀 आरोग्य संजीवनी 🫁
विटामिन डी -महिलाओं में विटामिन डी की कमी भी बहुत अधिक मात्रा में देखने को मिलती है इससे उन्हें हमेशा हड्डियों, पीठ में दर्द अकड़न, मांसपेशियों के दर्द की समस्या होती है. ऐसे में उन्हें फैटी फिश मछली, संतरा केला पपीता जैसे फलों का सेवन करना चाहिए, सब्जियों में ब्रोकली मशरूम गाजर का सेवन भी विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकता है.
कैल्शियम -बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं में कैल्शियम की कमी भी देखने को मिलती है. यही वजह है कि महिलाओं को ओस्टियोपोरोसिस की समस्या हो जाती है, इसलिए शुरू से ही भरपूर मात्रा में कैल्शियम के लेवल को बनाए रखना जरूरी है. इससे ना सिर्फ हड्डियों की सेहत को फायदा पहुंचता है, बल्कि दांतो को भी मजबूती मिलती है. हार्ट और नर्वस कामकाज में भी मदद करता है.
📖 गुरु भक्ति योग 🕯️
कुछ रिश्ते बहुत नाजुक और जटिल होते हैं, उन्हीं में से एक है पुरुष का अपनी मां और पत्नी के साथ का रिश्ता. अक्सर शादी के पहले पुरुष अपनी मां के बेहद करीब होते हैं. मां का आंचल ही उनकी सबसे बड़ी खुशी होती है. वह हर छोटी-बड़ी बात मां से शेयर करते हैं. वहीं शादी के बाद जब पत्नी का जीवन में प्रवेश होता है तो जिंदगी में कई तरह के बदलाव आते हैं. कहते हैं कि इन दोनों के सम्मान, प्यार को बरकरार रखने वाला सुखी जीवन जीता है. वहीं हमने एक श्लोक में कहा है कि किन पुरुषों को घर छोड़कर वन में चले जाना चाहिए. आइए जानते हैं स्त्रियों के परीपेक्ष में पुरुषों के लिए ऐसी बात क्यों कही है.
माता यस्य गृहे नास्ति भार्या चाप्रियवादिनी।
अरण्यं तेन गन्तव्यं यथारण्यं तथा गृहम् ॥
श्लोक में श्री गोपी राम ने घर में स्त्रियों की होने की अहमियत को बताया है. हमारा कहना हैं कि स्त्री का घर में होना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बचपन से युवावस्था तक मां व्यक्ति का मार्गदर्शन करती है. उसे सही रास्ते पर चलने की सीख देती. ममता की छांव मकान को घर बनाती है. बिना माता के घर विरान हो जाता है. हम कहते हैं कि ऐसे घर में रहने से अच्छा है वन में चले जाएं, जहां आप प्रकृति माता की गोद में तो सुकून महसूस कर सकते हैं.
घर में रहने से अच्छा है वन चले जाएं आचार्य श्री गोपी राम ने जीवन में पत्नी की भूमिका का भी जिक्र किया है. वह कहते हैं कि अगर मां ना हो और सौम्य स्वभाव की पत्नी भी घर में सुख शांति की स्थापना कर सकती है. लेकिन अगर पत्नी बात-बात पर क्लेश करती हो, जिसमें घर-परिवार को एकजुट रखने का भाव न हो. ऐसे घर में रहने की बजाय वन को चले जाएं. आज के परिपेक्ष में बात करें तो व्यक्ति को वहां रहना चाहिए जहां उसे मानसिक शांति, सुख मिले. हमने कहा है कि घर तभी तक रहने योग्य है जब तक उसमें शांति और आपसी तालमेल हो. अगर घर में साथ रहें और पशुओं की भांति लड़ते रहें तो जंगल में रहने में क्या बुराई है.
●●●●●★᭄ॐ नमः श्री हरि नम: ★᭄●●●●●
⚜️ प्रतिपदा तिथि शुक्ल पक्ष में अशुभ तथा कृष्ण पक्ष में शुभ फलदायिनी मानी जाती है। आज प्रतिपदा तिथि को अग्निदेव से धन प्राप्ति के लिए एक अत्यंत ही प्रभावी उपाय कर सकते हैं। इस अनुष्ठान से अग्निदेव से अद्भुत तेज प्राप्त करने के लिए भी आज का यह उपाय कर सकते हैं। साथ ही आज किसी विशिष्ट मनोकामना की पूर्ति भी इस अनुष्ठान के माध्यम से अग्निदेव से करवायी जा सकती हैं। इसके लिए आज अग्नि घर पर ही प्रज्ज्वलित करके गाय के शुद्ध देशी घी से (ॐ अग्नये नम: स्वाहा) इस मन्त्र से हवन करना चाहिये।
शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति का जन्म प्रतिपदा तिथि में होता है वह व्यक्ति अनैतिक कार्यों में संलग्न रहने वाला होता है। ऐसा व्यक्ति कानून के विरूद्ध जाकर काम करने वाला भी होता है। ऐसे लोगों को मांस मदिरा काफी पसंद होता है अर्थात ये तामसी भोजन के शौकीन होते हैं। आम तौर पर इनकी दोस्ती ऐसे लोगों से होती है जिन्हें समाज में सम्मान की दृष्टि से नहीं देखा जाता अर्थात बदमाश और ग़लत काम करने वाले लोग।

Related Articles

Back to top button