मध्य प्रदेश
नेहरू युवा केंद्र द्वारा चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । नेहरू युवा केंद्र जबलपुर मध्यप्रदेश युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के द्वारा मतदाता जागरूकता एवं पंजीयन अभियान और दीवाल चित्र लेखन कार्यक्रम आज सरपंच दीपक साहू और सत्यम ठाकुर की उपस्थिति में ग्राम पंचायत सगोड़ी में कार्यक्रम कराया गया। जिसमें ग्राम के युवा साथी, बुजुर्ग कार्यक्रम में सम्मिलित होकर घर-घर जाकर सभी को मतदान के लिए जागरूक करना है और भारत देश में मतदान कर एक अच्छी सरकार का निर्माण करना है इसी के बारे में सभी ग्राम वासियों को बताया गया । चुनाव है लोकतंत्र की शान, बोट देकर करें इसका सम्मान।



