मध्य प्रदेश
नरसिंहपुर से बागेसुर धाम एवं पंडोखर सरकार धाम तक नियमित यात्री बसें चलाई जावे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड में दो नये धाम काफी चर्चा में होने के कारण लोग इन स्थानों के दर्शन हेतु एवं अपनी अपनी अर्जी लगाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु रोज यहां पहुंच रहे हैं श्रद्धालुओं ने इन धामो तक सुगमता पूर्वक पहुंचने हेतु मध्यप्रदेश शासन से नरसिंहपुर से बागेश्वर धाम एवं नरसिंहपुर से पंडोखर सरकार धाम तक करेली बरमान देवरी गौरझामर सुरखी सागर होते हुए नियमित यात्री बसें चलाने की मांग की है जिससे यात्रियों को आने-जाने में सुविधा हो सके।



