धार्मिक

शिवालयों में श्रावण सोमवार की लगी श्रद्धालुओं की अपार भीड़

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । बरकोटी सहित गौरझामर के शिवालयों में श्रावण मास के प्रथम श्रावण सोमवार को श्रद्धालुओं की अपार भीड अनुष्ठान पूजा अर्चना जलाभिषेक हेतु उमड़ पड़ी सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही महिलाओं बच्चों पुरुषों की शिव मंदिरों में दर्शन हेतु लंबी लंबी कतारे लगी देखी गई बरकोटी स्थित प्राचीन मतंगेश्वर महादेव के पावन दर्शन हेतु श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी वहां मेला जैसी स्थिति देखने को मिली गौरझामर में मरई माता मंदिर खेरमाई मंदिर स्थित शिवलिंग बजरिया स्थित शिवालय हांता गुगवारा स्थित बारह ज्योतिर्लिंग श्री महादेव मंदिर महाराणा प्रताप नगर स्थित नव निर्मित विशाल शिवालय सहित सभी में भक्तों की भीड़ देखते ही बन रही है शिवभक्त बेल पत्री अकौआ के फूल धतूरा आदि से पूजा अर्चना कर जलाभिषेक कर रहे हैं शिवालयों में दर्शनों का सिलसिला देर रात तक चलता रहा इस अवसर पर मंदिरों में भजन कीर्तन आदि धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए श्रावण सोमवार का यह दिन भगवान शिव को समर्पित रहा जिसमें गौरझामर शिवमय देखा गया।

Related Articles

Back to top button