मध्य प्रदेशहेल्थ

कछारगांव बड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनायें जाने विधायक ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । समाजसेवी योगेन्द्र सिंह ठाकुर ने बताया कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिए विकासखंड ढीमरखेड़ा के कछार गांव बड़ा उप स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवर्तन करने के लिए विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला को दिनांक 25 /7/ 2025 को पत्र प्रेषित किया है।
विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि कछार गांव बड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में संचालित है। इस स्वास्थ्य केंद्र में लगभग 98 ग्रामों के लोग आश्रय है लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए कई बार भटकना पड़ता है। विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने पत्र में उल्लेख किया है कि कछार गांव बड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र से अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों की दूरी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उमरियापान 40 किलोमीटर दूर व कुडंम की दूरी 30 किलोमीटर है इतनी दूरी होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाइयां होती इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिलता। जनमानस की स्वास्थ्य सुविधाओं को देखते हुए उपरोक्त दूरी अत्यधिक है।
पूर्व में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कछार गांव बड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनायें जाने का प्रस्ताव आयुक्त स्वास्थ्य संचनालय भोपाल को प्रेषित किया जा चुका है।
बड़वारा विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री राजेन्द्र शुक्ला से आग्रह किया है कि उप स्वास्थ्य केन्द्र कछार गांव बड़ा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाए ।

Related Articles

Back to top button