खेलमध्य प्रदेश

एकल अभियान मध्य भारत की खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न

सिलवानी। एकल अभियान मध्य भारत संभाग अंचल बरेली केंद्र सिलवानी में अंचल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुई
अभ्युदय यूथ क्लब के तत्वावधान में नगर के प्रतिष्ठित माँ शारदा कॉलेज ग्राउंड पर अंचल बरेली का केन्द्र सिलवानी में खेलकूद आयोजन हुआ। इस आयोजन में संच के सभी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी में खेलों के प्रति रुचि और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देना था। इस खेलकूद कार्यक्रम का उद्घाटन एंकल संभागीय युवा प्रभारी मुकेश राय, अंचल संरक्षक महेश नामदेव, अंचल बरेली के अध्यक्ष आदित्य रामशरण एडवोकेट तथा महिला समिति अध्यक्ष लीला देवी साहू व स्थानीय समाजसेवियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में हुआ।
इस अवसर पर एंकल संभागीय युवा प्रभारी मुकेश राय ने खेलकूद के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक फिटनेस के लिए आवश्यक हैं, बल्कि मानसिक विकास और टीम भावना को भी बढ़ावा देते हैं। अंचल संरक्षक महेश नामदेव ने भी खेलकूद प्रतिभागियों को संबोधित किया।
इस खेलकूद प्रतियोगिता में
कबड्डी लंबी रेस और अन्य कई खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। उपस्थित खिलाड़ियों ने अपनी टीम भावना और खेल कौशल का बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह उपस्थित अतिथियों के द्वारा विजेताओं को मेडल, प्रमाणपत्र और ट्रॉफियां प्रदान की गईं। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद किया और उन्हें खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। अंचल बरेली के अध्यक्ष आदित्य रामशरण एडवोकेट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन आगे भी किए जाएंगे ताकि युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहे।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि खेल न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि यह समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देते हैं। एकल अभियान अभ्युदय यूथ क्लब की टीम एवं
अंचल बरेली के अध्यक्ष आदित्य राम शरण के द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और भविष्य में और भी बड़े आयोजनों की योजना बनाई। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी मदन सिंह रघुवंशी शिक्षा प्रभारी, कमलेश गुप्ता ओमप्रकाश श्रीवास्तव (रिंकू) सचिव गोविंद सोनी कोषाध्यक्ष नीरज जोशी कार्यालय प्रभारी डॉ टी आर साहू गजेंद्र गुप्ता, राधेश्याम साहू मीडिया प्रभारी , विजय यादव कमलेश जाटव खेल प्रभारी, मोहन मालवीय, नारायणसिंह ठाकुर, महेंद्रसिंह भल्लवी, दर्शन सिंह, अंकित गुर्जर सहित बड़ी संख्या में एकल अभियान कार्यकर्ता एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button