नाबालिक लड़के अपहरण : पुलिस की कार्यवाही पर उठे सवाल, फरियादी परेशान
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेंदूखेड़ा । रविवार की शाम छ से साढ़े छ बजे एक नाबलिक लड़के को लेकर उसके माता पिता तेंदूखेड़ा स्व्स्थ केंद्र पहुचे थे नाबलिक उस समय नाबलिक लड़के के शरीर मे कई जगह मोदी चोटे आई थी और शरीर पर निशान भी थे ।
प्राथमिक उपचार के बाद नाबालिक लड़के को उपचार हेतु जबलपुर के पर किया गया था।
नाबालिक लड़के की माता के नाम उसके पिता ने तेंदूखेड़ा थाने में एक लिखित आवेदन भी दिया था आवेदन में लिखा था कि उसके लड़के का खेल मैदान से अपहरण किया गया है और उसे नगर के शांति धाम में जाकर मारपीट की गई है।
आवेदन मिलने के बाद पुलिस ने जाकर कमरों में खोजबीन की थी लेकिन ऐसी कोई घटना कैद नहीं हुई थी यह जानकारी पुलिस द्वारा दी गई थी परंतु जब नाबालिक के पिता ने गौर से उसी कैमरे की खोजबीन की जिसकी पूर्व में पुलिस के द्वारा खोज की गई थी तो उसका पुत्र उस कैमरे में ही कैद हो गया साथ में वह दो युवक भी कैद हुए हैं जो उसे साथ में ले गए थे।
*पुलिस नही कर रही खोजबीन*
नाबालिग लड़के के पिता का आरोप है कि पुलिस उसके लड़के के साथ हुई घटना को झूठा बता रही है जबकि घटना हकीकत है लेकिन पुलिस ने अभी तक किसी अज्ञात लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज नहीं किया है इसकी शिकायत उसने लिखित रूप से दमोह पुलिस अधीक्षक के पास भी जाकर की साथ ही अब नाबालिक के पिता ने अब एक वीडियो भी जारी किया है जिसमें उसका पुत्र दिख रहा है साथ ही वह दो युवक भी दिख रहे है जो उसको साथ ले जा रहे है मोटरसाइकिल के आगे बैठा युवक मुह पर मास्क लगाये हैं और एक पीछा बैठा हैं कैमरे के अनुसार खकरिया मार्ग पर ये तीन एक ही मोटरसाइकिल पर चार बजकर 5 से छः मिनिट के करीब वह से भटरिया मार्ग के लिये निकले है ।
घटना कैमरे में कैद होने के बाद नाबलिक लड़के के पिता ने आरोप लगाया हैं कि पुलिस उसके नाबलिक लड़के के साथ हुई घटना को मजाक समझ रही है और उन लोगो की खोजबीन नही कर रही जो उसके लड़के को अपने साथ लेकर गये हैं और मारपीट की हैं ।
*आमरण अनशन पर बैठेगा पिता*
रविवार को नाबलिक लड़के को मोटरसाइकिल पर सवार नाकपोस ने मारपीट की हैं पिता लगातार पुलिस के पास जा रहा हैं परंतु आज तक कोई खोजबीन नही हुई दमोह पुलिस अधीक्षक के पास भी जाकर ग्यापन दिया है लेकिन अभी तक न मामला दर्ज हुआ हैं न ही आरोपी पकडे गये हैं इसलिये शनिवार से नाबलिक का पिता भगवती कल्याण सगठन के सदस्यों के साथ गल्ला मंडी मैदान में आमरण अनशन पर बैठ रहा हैं
पूरे मामले को लेकर तेंदूखेड़ा टीआई बीएल चौधरी का कहना है की घटना रविवार की है घटना में मोटरसाइकिल पर बैठने वाली युवा है और उनके साथ नाबलिक बैठा हुआ है उसे किस कारण से ले गए या वह खुद गया है यह जांच का विषय है साथ ही जो आवेदन मिला है उसमें झलोंन ग्राम की आधा सैकड़ा ग्रामीणों के नाम लिखे हैं इसलिये अब मामले की जांच कराई जाएगी और उसके बाद जो तक निकल कर आते हैं उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
सीसीटीबी कैमरे में कैद हुई वह बाइक जिस पर दो सवारों के बीच बैठा नाबालिक लडका दिखाई दे रहा है।



