सबजेल सिहोरा निरीक्षण करने पहुंचे न्यायाधीश, विधिक सेवा योजना की जानकारी दी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास1
जबलपुर। जबलपुर जिले की सिहोरा सब जेल सिहोरा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर एवं तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर आलोक अवस्थी की अध्यक्षता पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर अध्यक्ष आलोक अवस्थी और जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति सिहोरा सुधांशु सिन्हा ने कहा कि समाज के गरीब, असहाय, पीड़ित लोगों को विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को उनके विरुद्ध चल रहे प्रकरणों या उनके द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने वाले प्रकरणों में निशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता व सलाह दिये जाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में जिला न्यायाधीश सिहोरा श्याम सुन्दर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर सचिव शक्ति वर्मा, जेएमएफसी माननीय उर्वशी यादव, जेएमएफसी दीपशिखा दांगी, नायब तहसीलदार जगभान शाह, रविशंकर वाल्मीकि, पीएलबी राजकुमार नामदेव, राजेश पटेल, रमेश बर्मन आदि शिविर कार्यक्रम में उपस्थित रहे।



