क्राइम

नाबालिग से अप्राकृतिक कृत्य: छात्र को आरोपी ने बहला कर ले गया घर, फिर वारदात को दिया अंजाम

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । एमपी के दमोह जिले में एक 5वीं के छात्र से अप्राकृतिक कृत्य का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्र ने आरोप लगाया है कि स्कूल से लौटते वक्त आरोपी उसे जबरदस्ती अपने घर ले गया और उसके साथ कुकृत्य किया। मामला जिले के हटा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी रिंकू गुप्ता उम्र 39 साल के खिलाफ केस दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आगे की जांच कार्रवाई में जुटी हुई है।
घटना कल शनिवार की है। पीड़ित छात्र ने शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि शनिवार को जब वह स्कूल से लौट रहा था, तभी रास्ते में आरोपी रिंकू गुप्ता उसे रास्ते में रोक लिया और बहला फुसला कर अपने साथ घर ले गया, जहां उसके साथ अश्लीलता की। जब उसने विरोध किया तो मारने की धमकी दी। घटना के बाद डरे सहमे छात्र ने अपने परिजनों को अपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित छात्र आरोपी युवक से पहले से परिचित है।
वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। एसडीओपी ने बताया कि पांचवी के नाबलिग छात्र ने रिंकू गुप्ता नामक युवक पर अप्राकृतिक कृत्य करने के आरोप लगाए हैं। पीड़ित छात्र की शिकायत पर आरोपी रिंकू के विरुद्ध अपराध क्रमांक 114/23 धारा 363, 342 ,377 समेत पॉक्सो और हरिजन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button