नेताजी मुलायम सिंह यादव को नागरिकों ने दी केंडल जलाकर दी श्रद्धांजलि, उनके जीवन पर डाला प्रकाश
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर नगर के बस स्टेण्ड पर यादव समाज सहित सभी वर्ग के लोगों ने एकत्रित होकर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए और कैंडल जलाकर दो मिनिट का मौन धारण किया। इस दौरान
नवलकिशोर बबलू यादव,पार्षद जिला कांग्रेस महामंत्री संदीप विश्वकर्मा ने कहा कि स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव नेताजी दुर्गामी सोच और समाजवादी विचारधारा के पुरोधा थे, जब देश के रक्षा मंत्री हुआ करते थे तो उस समय जवान के शहीद होने पर केवल उसकी टोपी घर आया करती थी। लेकिन स्वर्गीय यादव ने शहीदों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए यह घोषणा की थी कि कोई भी नौजवान यदि सरहद पर दुश्मन से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त होता है तो उसका पार्थिव शरीर उसके घर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लाया जाएगा। इससे सेना में अपनी सेवा दे रहे नौजवानों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी हार्दिक खुशी मिली थी। नेताजी हम सबकी यादों में हमेशा ही रहेंगे। इस दौरान हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, सरपंच चैन सिंह यादव, जनपद सदस्य वीरेंद्र सिंह यादव, अवधेश पटेल, उपेंद्र ठाकुर, संतोष राय, अनिल यादव, नरेंद्र यादव, प्रदीप यादव, कृष्णा यादव बिट्टू पत्रकार, नरेंद्र यादव, चन्देश जैन, प्रेम सिंह यादव,ओमकार यादव पार्षद, राजा जैन, गुड्डा यादव, संदीप यादव, चन्देश लोधी, दुर्गेश यादव, शोमिल यादव, अरविंद विश्वकर्मा, कमल सिंह सरपंच, राजू यादव अशोक यादव, गजेंद्र ठाकुर, सचिन यादव सहित बड़ी संख्या मैं सभी वर्गो के लोग मौजूद रहे।



