कांठिया मंदिर से निकली कलश यात्रा, पुष्प वर्षाकर किया स्वागत

सिलवानी। नगर के मां विजयासन कांच मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 16 नवंबर से किया जा रहा है। कथा प्रारंभ होने से पूर्व कांठिया मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई कार्यक्रम स्थल मां विजयासन मंदिर पहुंची। कलश यात्रा का नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। कलश यात्रा में डोल नगाड़े डीजे के साथ नवयुवक भगवा ध्वज लिए चल रहे थे। वहीं बालिकाएं और महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सिर पर कलश लिए मंगल गीत गाते चल रही थी। मुख्य यजमान सिर पर श्रीमद् भागवत गीता पुराण को लेकर चल रहे थे।
नगर के मां विजयासन कांच मंदिर पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा आयोजन 16 नवंबर से प्रारंभ होकर 22 नवंबर को समापन एवं पूर्णाहुति भंडारा होगा। कथा दोपहर 2 बजे से हरि इच्छा तक कथा व्यास पंडित अभिषेक शास्त्री के मुखारविंद से हो रही है।
आयोजकों ने अभी भक्तजनों से सहपरिवार पधार कर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया है।



