6 चोरियों का खुलासा, आरोपियों को किया गिरफ्तार, एक आरोपी फरार, चार लाख रुपए का सामान बरामद
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । क्षेत्र में कई दिनों से चोरी की घटनाएं घटित हो रही थी और चोरों का पता नहीं चल रहा था पुलिस ने चोरी की घटनाओं को चेतावनी के रूप में लिया और मुखबिर की सूचना पर चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसने शहर में आधा दर्जन चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने माल बरामद कर अलग अलग छह चोरियों का खुलासा किया है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक विकासकुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृत मीणा एवं एसडीओपी सुनीलकुमार बरकड़े के मार्गदर्शन में टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर इमरान पिता रज्जाक खान उम्र 30 साल निवासी मंडीदीप को घेराबंदी कर पकड़ा जिस में पूछताछ में अपने साथियों के साथ आधा दर्जन स्थानों पर चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
जिसमें दीनदयाल कॉलोनी निवासी मनोज पिता राजेंद्र साहू के यहां चोरी की घटना 14 मई 2022 घटित हुई जिसमें सोने चांदी के आभूषण चोरी होना बताया जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई थी । दूसरी चोरी की घटना 16 जून 2022 को वार्ड नंबर 18 अयोध्या नगर निवासी अरविंद राय पिता राजेश राय के यहां हुई जिसमें भी सोने चांदी के आभूषण व नकदी चोरी हुए थे वहीं तीसरी चोरी की घटना 19 जून 2022 को फरियादी गोपाल सिंह पिता करोड़ीलाल की हुई जिसमें भी अज्ञात चोर सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी चुरा ले गए थे जिस पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्रकरण कायम किया था। चौथा मामला चार अगस्त 2022 को फरियादी देवीप्रसाद पिता छोटेलाल शिल्पकार ग्राम पिलपहाड़ी बेगमगंज द्वारा तपोवन आश्रम पहाड़ी में नगदी ₹5000 चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पांचवी 15 सितम्बर 2022 को फरियादी बृजकिशोर पिता जुगराज सिंह ने सोने चांदी के आभूषण चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज की थी। वही छठवीं 11 अक्टूबर 2022 को फरियादी शारदा बाई पति अरविंद कुमार स्टेट बैंक कॉलोनी द्वारा सोने चांदी के आभूषण एवं नकदी चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लगातार हो रही चोरियों में चोर अज्ञात थे जो पुलिस के लिए चुनौती बने हुए थे। पुलिस ने सभी प्रकरणों को गंभीरता से लिया और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम ने अनुसंधान के दौरान तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर 22 अक्टूबर को आरोपी इमरान पिता रज्जाक खान उम्र 30 साल निवासी मंडीदीप को घेराबंदी कर पकड़ा जिसने मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर थाना बेगमगंज क्षेत्र में छह स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया चोरी का सामान नीरज जैन पिता सुरेश कुमार जैन उम्र 48 साल निवासी गांधी बाजार एवं सुनील जैन सागर को बेचना बताया आरोपीगण इमरान पिता रज्जाक खान उम्र 30 साल निवासी मंडीदीप, नीरज जैन पिता सुरेश कुमार जैन उम्र 48 साल निवासी गांधी बाजार बेगमगंज को 6 चोरियों के प्रकरण में चोरी गया सोने चांदी का सामान एवं नगदी रुपए सहित कुल कीमती करीब चार लाख रुपए की बरामदगी की गई है। आरोपी सुनील जैन पिता सागर फरार है जिसकी तलाश जारी है।
उपरोक्त प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने में निरीक्षक राजपाल सिंह जादौन, उप निरीक्षक संतोष गीद, उप निरीक्षक मनकर अहाके, उप निरीक्षक रामसुमेर जैसवार, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह गुर्जर, प्रधान आरक्षक संतोषकुमार एवं अरविंद वर्मा की मुख्य भूमिका रही ।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि शेष रह गई चोरियों का भी पता लगाया जाएगा उसके लिए भी प्रयास जारी हैं।



