विधायक ने ली स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, उमरियापान मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, राजेश व्यौहार ने क्षेत्र के ढीमरखेड़ा, कछार गांव बड़ा, सिलौंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डॉक्टर की नियुक्ति का मुद्दा उठाया है।
मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी ने सिलौंडी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की नई बिल्डिंग में आवश्यक व्यवस्था कर नई बिल्डिंग में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चालू करने, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पर्याप्त स्टाफ की व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया है। जिस पर विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह ने शासन स्तर से आवश्यक करवाई कर क्षेत्र में डॉक्टर नियुक्त करने प्रभारी मंत्री जी से चर्चा की है।
विधायक ने बीएमओ को सख्त निर्देश दिया है सभी स्वास्थ्य केंद्रों में जरूरी दवा का पर्याप्त उपलब्धता के साथ सभी स्वास्थ्य स्टाफ को आम जनता के साथ मधुर व्यवहार किया जाए।
स्वास्थ्य समिति में आम जनता की भी भागीदारी हो।



