पंजाब सरकार के मंत्री पहुँचे सिंधीकैंप, जानी स्थिति, कोई तो पहुँचा सिंधीकैंप अपनों का सुख दुख बाँटने
नहीं हैं लगभग ढे़ड हजार परिवारों के पास जाति प्रमाणपत्र
रिपोर्टर : विनोद साहू
बाड़ी । मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रभारी पंजाब सरकार में केबिनेट मंत्री सरदार फौजासिंह सरारी आज मंगलवार को सागर प्रवास पर जाते समय अल्प समय बाड़ी के सिंधीकैंप पहुँचे जहाँ उन्होंने रह रहे सिंधी समाज के लोगों से आत्मियता पूर्ण चर्चा की। उन्होंने कहाँ कि आजादी के बंटवारे के समय हम लोग देश के विभिन्न प्रांतों में बस गये और तभी से बगैर जाति की प्रमाणिकता प्राप्त किए ही रह रहे हैं। पंजाब, हरियाणा और आसपास में हम लोग एससी जाति में शामिल किया गया । लेकिन यहाँ पर जाति प्रमाणपत्र न होने से शासकीय योजनाओं और आर्थिक स्थिति में मिलने वाली सहायता से बंचित रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी आज राष्ट्रीय राजनैतिक दल बन गया। अभी हमारी मध्यप्रदेश में सिंगरौली में महापौर हैं और मध्यप्रदेश विधानसभा में हमारी आम आदमी पार्टी ने 16 उम्मीदवार उतारे हैं। शीध्र ही हम केन्द्र सरकार में सहयोगी की भूमिका में आयेंगे और जातिगत जनगणना के साथ ही जाति प्रमाणपत्र बनायेंगे।



