मध्य प्रदेशराजनीति

परिवर्तन यात्रा से होगा रहली विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन : कमलेश साहू

रिपोर्टर : नीलेश चौरसिया
गढ़ाकोटा । रहली विधानसभा क्षेत्र में निकाली जा रही परिवर्तन यात्रा आज सुबह 7 बजे से परासिया में प्रारंभ हुई, कांग्रेस के युवा नेता एवं यात्रा के संयोजक कमलेश साहू ने बताया कि यात्रा के दौरान लोगों का काफी स्नेह मिल रहा है, और यह परिवर्तन यात्रा ही रहली विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन लाएगी, हमारे नेता कमलनाथ जी द्वारा जो पांच वचन दिए गए हैं उनके प्रति भी लोगों में काफी उत्साह है “नारी सम्मान” योजना के फॉर्म भरने के लिए माताओं बहनों की काफी भीड़ बढ़ रही है, कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए लोगों के चेहरों पर प्रसन्नता दिखाई देती हैं, कमलेश साहू ने बताया की यह यात्रा अब निरंतर चलेगी और रोज दो चरणों में होगी सुबह 7 बजे से 12 बजे तक और सायं 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक यात्रा के सह प्रभारी एडवोकेट बीडी पटेल ने कहा कि लोग भारतीय जनता पार्टी की सरकार से ऊब चुके हैं और अब परिवर्तन चाहते हैं, लोगों का उत्साह बता रहा है इस बार मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी, एनएसयूआई के ब्लॉक अध्यक्ष किशन नायक ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से ही गरीबों के हित में योजनाएं बनाई हैं यह पूरा देश जानता है, नौजवान मित्रों से भी आग्रह है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कांग्रेस पार्टी से जुड़े और देश के लिए काम करें, नौजवानों का भविष्य कांग्रेस पार्टी ही उज्जवल बनाएगी, यात्रा में मुख्य रूप से रामबाबू कुर्मी, आईटी सेल के विधानसभा अध्यक्ष विक्रम यादव, जयनारायण कुर्मी, देवेंद्र कुर्मी, अभिषेक कुर्मी, ऊधम सींग ठाकुर, सत्येंद्र अहिरवार, देवेंद्र अहिरवार, राहुल अहिरवार, मुकेश अहिरवार, श्रीराम अहिरवार, हल्ले भाई अहिरवार और बड़ी संख्या में लोग एवं माताएं बहनें शामिल हुई।

Related Articles

Back to top button