पहली बरसात में एमपीआरडीसी सडक के उडे परख्चे, जगह जगह गड्ढे
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । साईखेडा नगर के बीचों बीच से निकलने वाली स्टेट हाईव 44 सडक पर दो दिन की भारी बरसात मै जलभराव से जगह जगह जाने लेवा गढ्ढे हो गये है जिससे पैदल निकलने वाले राहगीरों मोटर साईकिल चालको बेजा परेशानी हो रही है। तेज रफ्तार आने जाने वाहन चालक अनजाने मै जल भराब के कारण गिर चोटिल हो जाते है या जान गवा बैठ थे । एक जुलाई से स्कूल खुल जाने नौनिहालों छात्र छात्राओं को भी परेशानी होगी साईकिल से आने जाने वाले बच्चे चोटिल होगे। दादा दरबार के पास, नर्मदा मंदिर के सामने, सब्जी बाजार, शौचालय के सामने और ब्लॉक मुख्यालय के पास बडे बडे गढ्ढे हो गये है ।एमपीआरडी की सडक का आधे अधूरे मरम्पत कार्य के कारण सडक यह दुर्दशा है । कंपनी द्वारा स्टेट हाईव. गैरतगंज से झिकोली घाट तक डबल पट्टी में डामलीकरण कर दिया गया लेकिन उसके आगे कामती तिगड्डा तक कोई पेचवर्क कार्य नहीं किया गया है जिससे अनहोनी की संभावना बनी रहती है । मुख्य सडक पर प्रतिदिन सैकड़ो भारी और सवारी बाहनो की आवाजाही लगी रहती है। पूर्व में कंपनी द्वारा शहर मै मुख्य सडक को सीसी सडक और नाली निमार्ण कार्य करना था लेकिन नियमो को ताक पर रखकर डामलीकरण कर दिया गया ।मीडिया सोशल मीडिया और ज्ञापन के माध्यम से शासन प्रशासन से सीसी रोड बनाऐ जाने की मांग की जा रही है । प्रतिदिन मुख्य सडक से अधिकारी, मंत्री, नेताओं का आना जाना लगा रहता है फिर भी ध्यान नहीं दिया जाता है । नागरिकों ने मांग की है कि एमपीआरडीसी कंपनी या नगर परिषद गढ्ढों का मरम्मत कार्य कराये जिससे कोई अनहोनी न हो सके।



