साईखेडा शमशान घाट सडक मार्ग पर मचा दलदल, राहगीर परेशान
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
साईखेड़ा । नगर परिषद साईखडा के मुख्य मार्ग से शमशान घाट, खिरका मोहल्ला, बारछी घाट तक जाने वाली सडक पर दो दिन की मानसूनी बरसात में दलदल मच गया । यह निर्माणधीन सीएम राईज स्कूल, कालेज, कन्या छात्रावास, प्राममरी स्कूल और बारछी गांव जाने वाला मार्ग है । नगरवासियों और क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे से मुख्य सडक मार्ग से बारछी घाट तक सडक और दुधी नदी पर रपटा पुल बनाऐ जाने की मांग की जा रही, शासन प्रशासन द्वारा नही सुना जा रहा है । दुधी नदी पर बाढ आ जाने पर सडक मार्ग खराब होने से साईखडा का ग्रामीण क्षेत्र बारछी, सलैया, पुरैना, डूमर और अन्य गांव से सम्पर्क टूट जाता है जिससे आने जाने सब्जी व्यापारी, छात्र छात्राएं, मरीज, बूढे बुजुर्ग भारी परेशान होते है । 1जुलाई से स्कूल खुल जाने पर मोहल्ला के बच्चे स्कूल और किसी की मृत्यु हो जाने पर शमशान घाट परिजन कैसे पहुचेगे । ग्रामीण क्षेत्र के लोग किसी की तबीयत खराब पर बेजा परेशान होते है।
जब इस संबंध नगर परिषद सीएमओ राजेन्द्र शर्मा से बात हुई तो उन्होंने बताया की मप्र शासन की कायाकल्प योजना से नीशू अग्रवाल के सामने से शमशान घाट तक 50 लाख रूपये की लागत से सडक निर्माण कार्य किया जायेगा टेन्डर स्वीकृत ह़ो गये है शीग्र सडक निर्माण का काम शुरू कर दिया जायेगा जिससे मोहल्ले वासी शमशान जाने वालो को समस्या नहीं होगी ।



