पानी की टंकी बना दी, पाइप लाइन नहीं बिछाई, पानी के लिए रहवासी खासे परेशान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । सरकार ग्रामीण अंचलों में जल जीवन मिशन के तहत हर घर में पानी पहुंचाने का दावा कर रही है। जबकि जमीनी हकीकत कुछ अलग ही है। आज भी कई गांव के लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात यह है कि दूर.दूर से पीने का पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं। बारिश के दौरान भी क्षेत्र में जल संकट के हालात बने हुए है। ऐसी ही स्थिति जनपद जबेरा की ग्राम पंचायत मुड़ारी की जहां गांव की महिलाओं हैंडपंप से पानी भरकर लाना पड़ता है। तब जाकर उन्हें पीने का पानी उपलब्ध हो रहा।पानी भरने के लिए महिलाओं, बच्चों सहित घरों के बड़ों को भी जुटना पड़ रहा है। जैसे-तैसे गांव में पानी की टंकी बनी तो ग्रामीणों ने राहत की सांस ली कि अब समस्या का समाधान हो जाएगा। लेकिन पानी की समस्या का निदान नहीं हुआ।
क्योंकि मुड़ारी ग्राम के वार्ड क्रमांक 1 से 8 तक भैसखार 18 से 19 तक जल जीवन मिशन योजना के तहत पाईप लाइन नहीं डाली गई ग्रामीणों द्वारा इसकी शिकायत जबेरा बिधायक धमेंद्र सिंह लोधी सहित जल जीवन मिशन जिला प्रबंधक से भी कर चुके है कई बार शिकायत करने के बावजूद भी जल निगम के अफसर जल संकट से मुक्ति नहीं दिला पा रहे है। पूर्व विधायक के पुत्र महिपाल सिंह जब जनसंपर्क के दौरान मुड़ारी ग्राम पहुंचे तो ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या से अवगत करवाया।



