वरिष्ठ कांग्रेसजनो का प्रदेश महामंत्री मनु मिश्रा ने किया सम्मान
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । रविवार को दमोह शहर के वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं समाजसेवियों जिनका कांग्रेस पार्टी के प्रति वर्षों से समर्पण एवं योगदान रहा है ऐसे वरिष्ठ जनों का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री मनु मिश्रा ने उनके निवास स्थान एवं प्रतिष्ठानों पर जाकर सम्मान पत्र श्रीफल एवं शाॅल पहनाकर अभिनंदन एवं सम्मान किया। जिसमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तेजीराम रोहित, वरिष्ठ कांग्रेसी अहरारूलक (बाबूजी चच्चा), पूर्व जिला महामंत्री द्वारका दुबे, बरिष्ठ कांग्रसी सतनाम जुनेजा का प्रथम चरण में स्वागत किया गया।
इस संबंध में प्रदेश महामंत्री मनु मिश्रा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ जी के निर्देशानुसार पार्टी के वरिष्ठ जनों को सम्मानित करते हुए हम सभी गौरवान्वित हो रहे हैं। आगामी विधासभा चुनाव में हमे ऐसे वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन सुझाव प्राप्त होते रहेंगे जो पार्टी के लिए मजबूती प्रदान करेंगे। इस अवसर पर किसान कांग्रेस अध्यक्ष नितिन मिश्रा, पूर्व पार्षद नरेश विश्वकर्मा, मण्डल अध्यक्ष उवेद गौरी, बकील कुरैशी, मुन्ना कुरैशी, शफीक मलिक, सोनू सोदिया, रहीम मोला, खिल्लू ठाकुर, शफीक टिकिया, सहित कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



