मध्य प्रदेश

पानी चोरों पर कसा शिकंजा : नपा ने अभियान चलाकर 7.87 लाख रुपए शुल्क जमा कराकर 105 नल कनेक्शनों को किया वैध

वार्ड 18 में सबसे ज्यादा 29 अवैध नल कनेक्शन, नपाध्यक्ष के वार्ड 13 में 7, बढ़ेगी राजस्व, वैध कनेक्शन से नपा को हर महीने मिलेगा 18900 जलकर
रायसेन । नगर पालिका परिषद ने गर्मी के दौरान वीजा जल संकट की स्थिति ना बने इसलिए पानी चोरों पर नकल कसना शुरू कर दिया है। और अभियान चलाकर आवेदन कनेक्शन की जानकारी जुटाई तो शहर में 105 नल कनेक्शन अवैध निकले । पानी चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने की वजह से उनमें फिलहाल में हड़कंप मचा हुआ है।
इनमें भी सबसे अधिक अवैध नल कनेक्शन भोपाल रोड स्थित वार्ड नंबर 18 संजय नगर में निकले ।इतना ही नहीं नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन के वार्ड 13 में 7 अवैध नल कनेक्शन मिले हैं। नपा ने अभियान के दौरान 7,87000 रुपये शुल्क जमा कर 105 अवैध नल कनेक्शन को वैध कराया है ।इससे अब हर महीने नगर पालिका परिषद को जल कर के रूप में 18, 900 मिलेंगे और नपा के राजस्व में निश्चित रूप से बढ़ोतरी होगी।
इसी तरह रायसेन शहर के वार्ड नंबर 18 में से 11 वार्ड में अवैध नल कनेक्शन मिले हैं दूसरे नंबर पर सबसे अधिक 25 अवैध नल कनेक्शन राहुल नगर वार्ड नंबर 14 में मिले हैं इनके अलावा वार्ड नंबर 17 में 11, वार्ड नंबर 15 में 8 वार्ड 11 में 5 वार्ड 5 में 8 नल कनेक्शन अवैध मिले हैं । इन नल कनेक्शनों वाले हर परिवार से नपा परिषद को 7500 रुपये का शुल्क वसूलकर उन्हें वैध कर दिया है।
अवैध नल कनेक्शन की सच्चाई उजागर: जनप्रतिनिधि खुद करवाते हैं कनेक्शन
जब मीडिया कर्मियों ने आवेदन नल कनेक्शन को लेकर जांच पड़ताल की तो यह सच सामने आया कि नगर पालिका परिषद से संबंधित जन प्रतिनिधि खुद भी अवैध कनेक्शन करने पीछे नहीं हटते । नपा कर्मचारियों से बोलकर अवैध नल कनेक्शन करा देते हैं। हालांकि इसमें कर्मचारियों की भूमिका भी होती है। कुछ अवैध नल कनेक्शन वे भी कर देते हैं। इनके अलावा कई जगह खुले में पानी की पाइप लाइनें होने पर आम लोग खुद भी अपने स्तर पर इन पाइप लाइनों से अवैध कनेक्शन जोड़ लेते हैं। ।इस तरह से नगर पालिका परिषद को चूना लगाने में जन प्रतिनिधियों से लेकर कर्मचारी आम लोग सभी शामिल हैं।
कनेक्शन ऐसा नहीं है कि शहर के सभी वार्डों में आवेदन कनेक्शन मिले हैं जांच के दौरान शहर के वार्ड साथ में ऐसे सामने ऐसे सामने आए हैं जहां एक भी अवैध कनेक्शन भेद नहीं किया गया है इनमें वार्ड नंबर 1, 5, 6, 7, 8, 10 और 12 शामिल है। हालांकि इन वार्डो में वैधानिक तौर पर नए नल कनेक्शन जरूर लिए गए हैं।
इस तरह पकड़े गए पानी चुराने वाले….
नगर पालिका कर्मचारी जब घर-घर पहुंचे और उन्होंने लोगों से जलकर की रसीद दिखाने के लिए कहा। जिन लोगों के नल कनेक्शन वैध हैं वे तो जलकर की रसीद दिखा देते थे लेकिन अभी नल कनेक्शन वाले लोगों के पास जलकर की रसीद नहीं होती थी इस तरह से आवेदन कनेक्शन का पता किया और बकाया जलकर भी वसूल किया गया।
16 नपा कर्मचारियों की टीम ने की जांच
नगर पालिका ने जलकर वसूली और अवैध नल कनेक्शन की जानकारी जुटाने के लिए सभी 18 वार्डों में 16 कर्मचारियों का दल को काम पर लगाया था। इन कर्मचारियों को वार्ड की जिम्मेदारी दी गई थी । इतना ही नहीं उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से ₹2000 से लेकर ₹10000 जलकर की राशि पर वसूलने का लक्ष्य दिया गया था । इस तरह से जहां एक और नपा कर्मचारी जल कर की वसूली की । दूसरी और आवेदन करने में मिलते गए। इस तरह से नगर पालिका परिषद ने 1 अप्रैल 2023 से 2 फरवरी 2024 के बीच चालू वित्तीय वर्ष में 25 लाख 36 हजार 100 रुपए जलकर वसूल किया है तो ।वहीं दूसरी तरफ 60 लाख 58,690 रुपए बकाया जलकर वसूल किया । इस तरह से कुल 85 लाख 94,790 जलकर की राशि वसूल की गई।
इस संबंध में सुरेखा जाटव, नपा सीएमओ रायसेन का कहना है कि 1 अप्रैल 2023 से 2 फरवरी 2024 के बीच नपा परिषद ने बाकायदा अभियान चलाकर अवैध नल कनेक्शनों को शुल्क लेकर वैध किया गया। चालू वित्तीय वर्ष और बकाया के तौर पर 85 लाख 58000, 690 रुपए जलकर की राशि नपा कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर वसूल की गई है। इसके लिए शहर के 18 वार्डों में 16 कर्मचारियों की टीम को रोजाना लक्ष्य देकर वसूली अभियान चलाया गया। शहर में 105 अवैध कनेक्शन शुल्क जमा करा कर उन्हें वैध करवा दिए गए हैं।

Related Articles

Back to top button