मध्य प्रदेशहेल्थ

चार प्राइवेट अस्पतालों में टीम ने की छापामार कार्रवाई, बड़ी मात्रा में मिली दवाईयों का जखीरा

निजी अस्पताल संचालकों में मची हड़कंप
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । तहसील मुख्यालय गैरतगंज में प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा चार प्राइवेट अस्पतालों पर की छापामार कार्रवाई, कार्यवाही की भनक लगते ही इन अस्पतालों को चलाने वाले कथित झोलाछाप डॉक्टर क्लीनिक से गायब हो गए, स्वास्थ्य की टीम ने सभी अस्पतालों में अवैध रूप से रखी गई दवाइयां की जांच पड़ताल की एक क्लीनिक पर आपत्तिजनक दवाइयां एवं फर्जी दस्तावेज भी मिले । यह पूरी कार्रवाई दिन से शुरू हुई जो रात तक चलती रही।
गैरतगंज नगर में पिछले लंबे समय से संचालित निजी अस्पताल शफी अस्पताल डॉक्टर आरिफ मोहम्मद शफी बाजार चौक, गौरा देवी अस्पताल डॉक्टर श्रीचंद साहू नंदिनी नगर, शिवम क्लीनिक डॉक्टर शिवशंकर विश्वकर्मा बीना नदी ब्रिज के पास एवं दिव्या डे केयर अस्पताल पर स्थानीय प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक छापामार कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई स्थानीय प्रशासन स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त दल ने की।
कार्रवाई करने के लिए एसडीएम पल्लवी वैध, नायब तहसील विशाखा चौहान, बीएमओ डॉक्टर अर्नेस्ट लाल ने अचानक इन अस्पतालों पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान सभी प्राइवेट अस्पतालों में अवैध रूप से रखी गई दवाइयों के जखीरा की जांच पड़ताल की ।उन्हें जब्त करने की कार्रवाई की गई। एक अस्पताल शिवम क्लिनिक को सील कर दिया गया है । वही एक मेडिकल स्टोर की भी जांच की गई। जिसमें कई आपत्तिजनक दवाइयां भी मिली। उन्हें भी जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button