मध्य प्रदेश

पीएम स्व निधि योजना के तहत हुई एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

नगर पालिका सीएमओ एवं बैंक के अधिकारी हुए शामिल
रायसेन। जिला मुख्यालय के सागर भोपाल तिराहे पर स्थित कामधेनु परिसर में प्रधानमंत्री स्व निधि योजना अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एलडीएम एचएस सोनी, नगर पालिका सीएमओ इशांक धाकड़, नगर पालिका सिटी मिशन मैनेजर रानी तिवारी सहित प्रमुख बैंकों के मैनेजर एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे। इस एक दिवसीय कार्यशलाा में प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का बेहतर से बेहतर क्रियान्वयन को लेकर चर्चा हुई एवं योजना अंतर्गत जो भी समस्याएं आ रही है उनके निराकरण के संबंध में भी विस्तार से चर्चा हुई। सीएमओ इंशाक धाकड़ ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक हितग्राहियों को पीएम स्व निधि योजना के तहत लाभान्वित किए जाना है और जिन लाभार्थियों ने योजना अंतर्गत राशि को जमा कर दिया है, उन्हें पुन व्यवसाय में वृद्धि के लिए अधिक राशि दिए जाने के साथ योजना अंतर्गत लाभान्वित करना है।

Related Articles

Back to top button