सिद्धार्थ दीक्षित बने कांग्रेस पार्टी के जिला महामंत्री
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ एवं कटनी जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी रमेश चौधरी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष करण सिंह चौहान द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन विगत दिवस किया गया । कार्यकारिणी में जिला महामंत्री सिद्धार्थ दीक्षित हरदी ढीमरखेड़ा एवं शैलेंद्र पौराणिक उमरियापान को महामंत्री पद पर नियुक्त किया है ।
नवनियुक्त महामंत्री सिद्धार्थ दीक्षित ने मृगांचल एक्सप्रेस को बताया कि कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने जिस विश्वास के साथ पद पर नियुक्त किया है । में हमेशा कांग्रेस पार्टी के लिए समर्पित रहूंगा । सिद्धार्थ दीक्षित एवं शैलेंद्र पौराणिक के महामंत्री बनने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आनंद मिश्रा, मौजीलाल पौराणिक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मास्टर शिवकुमार चौरसिया, अटल ब्यौहार ,जमुना प्रसाद तिवारी, रविंद्र बाजपेई, सुखदेव प्रसाद चौरसिया, हरिशंकर मिश्रा, स्वतंत्र चौरसिया, विराट पांडे, कुलदीप तिवारी, सुजीत बाजपेई, निक्की चौरसिया, लकी चौरसिया, कपिल चौरसिया, गंगाराम परोहा, रामप्रसाद पटेल, सत्तू सोनी, धनु सोनी आदि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई प्रेषित की ।



