मध्य प्रदेश

पुत्री की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही की मांग को लेकर तहसीलदार को दिया ज्ञापन

सिलवानी । गुरुवार को अनुविभागीय अधिकारी के नाम सिलवानी तहसीलदार रामजीलाल वर्मा को प्रार्थी रामबाबू खंगार ने ज्ञापन सौपकर अपनी पुत्री की आत्महत्या के मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेख किया है कि थाना सिलवानी द्वारा पंजीबद्ध मर्ग कमॉक 70 / 2022 के सबंध में कार्यवाही न किये जाने बाबत। प्रार्थी रामबाबू आत्मज भागीरथ खंगार निवासी ग्राम रम्पुरा पुलिया के पास तहसील सिलवानी जिला रायसेन का रहने वाला है प्रार्थी की लड़की वर्षा खंगार द्वारा 24 अगस्त 2022 को ब्रजेश विश्वकर्मा आत्मज इमरतलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम देवरी (मढ़िया) तहसील सिलवानी के उकसावे में आकर फॉसी लगाकर आत्महत्या कर ली एवं उक्त संबन्ध में उसके द्वारा छोडा गया सुसाईट नोट भी मिला जो कि प्रार्थी द्वारा थाना सिलवानी में दिया गया था किन्तु ब्रजेश विश्वकर्मा पैसेवाला एवं प्रभावशाली व्यक्ति होने के कारण थाना सिलवानी द्वारा आज दिनॉक तक कोई कार्यवाही नही की गई ।जबकि उक्त सबंध में प्रार्थी द्वारा 29 अगस्त 2022 को एक शिकायती आवेदन अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिलवानी को भी प्रस्तुत किया गया है किन्तु आज दिनांक तक भी उक्त आवेदन पत्र पर कोई कार्यवाही नही की गई। यदि मुझ प्रार्थी को न्याय नहीं मिलता तो प्रार्थी न्याय प्राप्ति हेतु भूख हडताल आदि पर बैठने को मजबूर होगा। निवेदन है कि ब्रजेश आत्मज इमरतलाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम देवरी (मढ़िया) के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु संबंधित विभाग को आदेशित एवं निर्देर्शित करे ताकि अन्य लोगों की जान बच सके ।

रिपोर्ट मिलने उपरांत कार्यवाही की जावेगी।

इस संबंध में एसडीओपी रजेश तिवारी ने बताया कि उक्त प्रकरण में मर्ग पंजीबद्ध कर पुलिस द्वारा विवेचना की गई। विवेचना के दौरान मृतका के मायके वालों ने मृतका वर्षा खंगार की हस्तलिपि में कुछ सुसाइड नोट के पन्ने 26 अगस्त 22 एवं 29 अगस्त 22 को पेश किए थे, जिन्हे पुलिस द्वारा जप्त किया गया है। उक्त पत्रों को 13 सितम्बर 22 को पुलिस अधीक्षक महोदय रायसेन के ड्रॉफ्ट के माध्यम से हस्तलिपि विशेषज्ञ पुलिस मुख्यालय भोपाल में जांच हेतु भेजे गए, क्योंकि उक्त पत्रों पर हस्ताक्षर नहीं है एवं शव के साथ तत्काल मौके पर बरामद नहीं हुए इस कारण से उक्त पत्रों में हस्तलिपि क्या वर्षा खंगार की ही है, इसकी पुष्टि उपरांत प्रकरण में आवेदक बृजेश विश्वकर्मा के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्य पर वैधानिक कार्रवाई की जाती है । पुलिस द्वारा शीघ्र रिपोर्ट बुलाए जाने हेतु पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया जा रहा है। वही संदेही ब्रजेश विश्वकर्मा का मोबाईल फोन भी जब्त कर जांच हेतु साईबर सैल भोपाल 13 सितंबर 22 को जमा किया गया है। हस्तलिपि विशेषज्ञ पुलिस मुख्यालय भोपाल एव साईबर सैल की रिपोर्ट मिलने उपरांत कार्यवाही की जावेगी।

Related Articles

Back to top button