क्राइम

पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

गैरतगंज। गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी में पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। कस्बा गढ़ी में लगभग डेढ़ माह पूर्व एक मोबाइल दुकान में घुसकर आरोपियों ने चोरी की थी। चोरी हुआ माल भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जानकारी के अनुसार विगत माह 14 जून को गढ़ी निवासी दीपक साहू की बस स्टैंड गढ़ी स्थित मोबाईल दुकान से अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में घुसकर अंदर रखे 11 एन्ड्राइड मोबाईल, 6 कीपेड मोबाईल, 2 पावर बैंक, 7 नेक बैंड, 3 स्पीकर एवं 1 हेड फोन आदि सामग्री कीमत करीबन एक लाख दस हजार रुपए का माल चोरी कर लिया था। जिसकी रिपोर्ट फरियादी ने गढ़ी पुलिस चौकी में दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार सहवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमृतलाल मीणा एवं एसडीओपी बेगमगंज सुनील वरकड़े के निर्देशन में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा माल आरोपियों की तलाश पतारसी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से थाना गढ़ाकोटा जिला सागर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दरारिया एवं ग्राम चंदोला से आरोपी दिनेश उर्फ जानी अहिरवार पिता चंद्रभान उर्फ चंदू अहिरवार उम्र 18 साल निवासी ग्राम मुर्गा वरारिया थाना गढ़ाकोटा जिला सागर व भरत पिता हल्लई अहिरवार उम्र 19 साल निवासी ग्राम चंदोला थाना गढ़ाकोटा जिला सागर को गिरफ्तार कर प्रकरण में चोरी हुए माल को बरामद कर जब्त किया।

Related Articles

Back to top button