पुलिस ने रेस्क्यू कर फसे लोगों को सुरक्षित निकाला, सुरक्षित जगह जाने दी सलाह
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा दमोह के निर्देशन में एवं प्रभारी एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में तत्काल थाना प्रभारी हिंडोरिया निरीक्षक संधीर चौधरी, आरक्षक महेंद्र, आर.वीर सिंह द्वारा बरमा नदी के किनारे बसे ग्राम घाट पिपरिया के बंगला मोहल्ला में पुल के नीचे जाकर केवट समाज के बने 10 घरों को स्टाफ के साथ जाकर खाली करवाकर 50-60 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया और गांव- गांव में भ्रमण करके सभी ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई. घाट पिपरिया मुख्य गांव में अभी नदी का पानी नहीं पहुंचा था काफी बड़ा पाट होने के बाद भी एहतियात के तौर पर नजर रखी जा रही है.इधर थाना हिंडोरिया की चौकी बांदकपुर के अंतर्गत दमोह.जिले रनेह ग्राम के इमलिया में 40-50 घर नदी की चपेट में आ जाने से एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा एसडीएम हटा रीता डेहरिया, होमगार्ड कंपनी कमांडर हर्ष जैन,नायब तहसीलदार ओम बाबू बघेल, एएसआई रमाशंकर मिश्रा सहित और भी पुलिस प्रशासनिक एसडीआरएफ टीम ने 40- 50 घरों से लोगों को सुरक्षित वोट डालकर निकालने की कार्यवाही शुरू.आने वाले ग्राम खरेड़ा के नाले में भराव होने के कारण ए. एस. आई गोपाल सिंह एवं बांदकपुर का स्टाफ वहां पर ड्यूटी दे रहा है.दमोम ज़िले थाना नोहटा अंतर्गत आने वाले गांव व्यारमा नदी में बाढ़ के कारण गांव में फंसे लोग..लल्लूपुरा गांव में फंसे लोगों का रेस्क्यू किया गया,नोहटा थाना प्रभारी अरविंद सिंह ने स्टाफ और एसडीआरएफ टीम के साथ 15 से अधिक लोगों को रात में सुरक्षित निकाला, बमुरिया गांव से सम्पर्क टूटने से घरों में फंसे से रोल बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकाला।



