पर्यावरणमध्य प्रदेश
मंडी समिति ने स्वर्ण जयंती महोत्सव पर किया पौधरोपण
सिलवानी। मंडी बोर्ड स्थापना के 50 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैं। इसी के तहत बुधवार को कृषि उपज मंडी समिति द्वारा मंडी प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर मंडी सचिव ऋतु गढ़वाल ने कहा कि हम सभी को पौधरोपण कर उनकी सुरक्षा कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिता के लिए पुत्र का महत्व होता है, उसी प्रकार हमारे जीवन में वृक्ष भी जीवनदाता के रूप में उतने ही महत्वपूर्ण है। इस दौरान मंडी सचिव ऋतु गढ़वाल, सहायक उपनिरीक्षक देवी सिंह रघुवंषी, सहायक उपनिरीक्षक जीतेन्द्र रघुवंषी, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत धुरे, लेखापाल विद्याभूषण तिवारी, राजेष पाण्डेय, मुकेष रजक, राघव रघुवंषी, रंजीत यादव आदि मौजूद रहे।



