क्राइम

पुलिस ने सट्टा की कार्यवाही के नाम पर एजेंटो पर बनाया प्रकरण, मुख्य आरोपी तक नहीं पहुंची पुलिस

देवरी में लगातार सट्टे का कारोबार जोरों पर, खबर के बाद पुलिस की कार्यवाही
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
देवरी । देवरी नगर में इन दिनों लगातार सट्टा का कारोबार जोर शोर से चल रहा है। मृगांचल एक्सप्रेस ने सट्टे की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।आनन फानन में पुलिस ने आधे घंटे बाद सख्ती दिखाते हुए तीन सटोरियों को पकड़ लिया जो कि सटोरियों एजेंट थे जो पर्ची काटते थे। मुख्य सटोरिया हेमंत धाकड़ पुलिस की पकड़ से दूर है। पुलिस ने कल दो सटोरियों पर केस बना दिया है जो कि पर्ची काटने वाले एजेंट है। जो पूरे सट्टे का खेल हेमंत धाकड़ को देते हैं। वह सटोरियों का मैन लीडर हेमंत धाकड़ है। हेमंत धाकड़ पर पुलिस प्रशासन कार्यवाही करने से बच रहा है।
पुलिस के आला अधिकारियों को इस मामले को संज्ञान में लेकर सट्टा खिलाने वालों पर उचित कार्रवाई करना चाहिए।

Related Articles

Back to top button