पर्यावरणमध्य प्रदेश

पूरी सुरक्षा व्यवस्था के साथ उजड़े चंदन वन का पुनरुद्धार हो

रिपोर्टर : कुंदन लाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड की शान कहे जाने वाले रमगड़ा काछी पिपरिया वैदवारा का प्रसिद्ध चंदन वन आज इतिहास बना उजड़े बन के नाम से दशकों से खाली जन चर्चा का विषय बना पड़ा हुआ है आज के आधुनिक युग में जबकि तमाम संसाधन उपलब्ध होने के बावजूद भी वन विभाग एवं पर्यावरण विदो ने उजड़े वैदवारा के चंदन वन के पुनरुद्धार के विषय में कोई भी ठोस व कारगर योजना तैयार नहीं की है बता दें कि चंदन के लिए वैदवारा का यह जंगल काफी उपयुक्त और अनुकूल वातावरण व उपजाऊ जमीन वाला है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं क्षेत्र के लाडले कैबिनेट मंत्री गोपाल भार्गव जी अपने निर्वाचन क्षेत्र के इस उजड़े चंदन वन को गोद लेकर इसके सर्वागीग विकास हेतु चंदन पेड़ों से गुलजार करने व इसे फिर से आबाद करने की नवीन संरचना शीघ्र तैयार करे उल्लेखनीय है कि सनातन धर्मावलंबियों के लिए चंदन एक धार्मिक आस्था की लकड़ी है जिसको लोग माथे पर तिलक के रूप में और भगवान को अर्पित करते हैं चंदन अपनी खुशबू के लिए भी काफी प्रसिद्ध है इसकी लकड़ी बेशकीमती होने के कारण काफी महंगे दामों पर बाजार में बिकती है लोगों ने वेदवारा के चंदन बन में कट चंदन के अलावा मलयागिरी चंदनके भी पेड बहुतायत में लगाने पर जोर दिया है।

Related Articles

Back to top button