पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती चुनरी यात्रा में सम्मिलित होने 30 सितंबर को रायसेन आएंगी
रिपोर्टर : सीएल गौर
रायसेन। आगामी 30 सितंबर को श्री दुर्गा उत्सव के चलते पंचमी तिथि के मौके पर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायसेन में आयोजित होने वाली विशाल चुनरी यात्रा में भाग लेने आ रही हैं। इस संबंध में उनके समर्थक मुरली मनोहर गौर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री उमा दीदी पंचमी के अवसर पर रायसेन में निकलने वाली चुनरी यात्रा में शामिल होंगी इससे पूर्व वह सागर मार्ग स्थित खंडेरा च्छोलेे वाली मैया के दरबार में दर्शन करने 11:00 बजे पहुंचेगी उसके पश्चात 11:30 बजे जिला मुख्यालय रायसेन जहां पर चुनरी यात्रा में भाग लेकर हजारों सनातन धर्म प्रेमियों का उत्साह वर्धन करेंगी। इसके पश्चात भोपाल मार्ग स्थित गौर एग्रो एजेंसीज के पास पत्रकारों से भी चर्चा करेंगी ।
उक्त आशय की जानकारी जिला एवं पुलिस प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों को भी दे दी गई है। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के चुनरी यात्रा में शामिल होने को लेकर सनातन धर्म प्रेमियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, चुनरी यात्रा के आयोजक भाजपा नेता जमुना प्रसाद सेन चुनरी यात्रा की तैयारियों में जुटे हुए हैं ।उन्होंने बताया कि इस बार जिला मुख्यालय से ग्राम खंडेरा वाली मैया के दरबार तक विश्व की सबसे बड़ी चुनरी 11000 मीटर की चढ़ाई जाएगी उन्होंने इस पुनीत आयोजन में शहर सहित जिलेभर के ग्रामीण धर्म प्रेमियों से भी शामिल होकर भव्य चुनरी यात्रा को सफल बनाने एवं धर्म का लाभ उठाने की अपील की है।



