प्रतीक्षालय बना शराबियों का अड्डा नगर परिषद, पुलिस प्रशासन बना मूक दर्शक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह, तेंदूखेड़ा । नगर तेंदूखेड़ा के बीच बीच में यात्री प्रतीक्षालय बना हुआ है जहां पर अराजकता माहौल बना हुआ है नगर परिषद एवं तेंदूखेड़ा पुलिस द्वारा लगातार इसकी उपेक्षा की गई है जिसके चलते यहां पर असामाजिक तत्वों का डेरा जमा हुआ है तेंदूखेड़ा नगर परिषद द्वारा यहां पर कोई साफ सफाई नहीं की जाती है लगातार भविष्य देखे जाते हैंतेंदूखेड़ा में बने यात्री प्रतीक्षालय में असामाजिक तत्व दिन रात शराब पीते रहते हैं जहां पर महिला यात्री या पुरुष यात्री वहां पर बैठ नहीं सकते सफाई ना होने के कारण यहां पर इतनी स्मेल आती है कि लोग वहां ठहर नहीं पाती लगातार यहां पर जुआ सट्टा जैसी गतिविधियां देखी गई है तेंदूखेड़ा पुलिस के द्वारा यहां पर कोई खास गस्ती नहीं की जाती है। नगर परिषद तेंदूखेड़ा द्वारा यहां पर कोई खास रिपेयरिंग भी नहीं देखने को मिल रही है यात्री प्रतिक्षालय का छत से सरिया दिखने लगी है सीमेंट गिर गया है किसी भी दिन बड़ा हादसा हो सकता है यहां पर लगे गेट जाली बगैरा चोर उचक्के उखाड़ कर ले गए हैं तेंदूखेड़ा पुलिस की लगातार नाकामी गई है जीता जागता सबूत है जिसे देखकर लगता है कि पुलिस थानों में सिर्फ सरकारी वाहनों पर डीजल पंप जा रहा है पुलिस की बेजती का असर देखने को नहीं मिल रहा है चोरों की धमाचौकड़ी से बिहार हो गया है तेंदूखेड़ा यात्री प्रतीक्षालय में जहां जहां देखो वहां पर खाली शराब की बोतलें पाउच वगैरा डाले हुए हैं जिससे यहां नगर की शोभा खराब होती है।यात्री प्रतीक्षालय के चारों तरफ भी गंदी के अंबार लगा हुआ है नगर परिषद की सफाई कर्मियों की मनमानी के चलते हुई लाखों रुपए की बनी यात्री प्रतीक्षालय दो कौड़ी के बनकर रह गया है गंदी को समेटे हुए यात्री प्रतीक्षालय बदबू दे रहा है और यहां पर मवेशियों की गोबर कचरा खा ली शराब के ढक्कन खाली शराब की बोतलें पान गुटके के निशान बने हुए हैं। नगर के तेंदूखेड़ा बस स्टैंड पर चोर उचक्के गुंडा,शराबी खुलेआम धमाचौकड़ी मचाते रहते हैं जिसका पुलिस पर कोई असर दिखाई नहीं देता खासकर महिला यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है बारिश के दिनों में लोग यात्री प्रतीक्षालय में नहीं बैठ सकते क्योंकि वहां पर बैठने के लायक कोई व्यवस्था ही नगर परिषद ने नहीं बनाई है यात्री प्रतीक्षालय के दुकानदारों ने अवैध कब्जा कर रखा है जिसके चलते यात्री प्रतीक्षालय दूर से दिखाई नहीं दे रहा है ।नगर परिषद तेंदूखेड़ा पुलिस की नाकामी को समेटे हुए यात्री प्रतीक्षालय प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि कुछ राशि यहां खर्च किया गठन और व्यवस्था दुरुस्त की जाए ताकि जिसके लिए मैं बना हूं उसका उपयोग हो सके दोनों विभागों की लचर व्यवस्था के चलते यात्री प्रतीक्षालय में भारी अनियमितता देखी गई हैं जिसका अभी तक किसी संगठन विशेष या किसी समाज हितेषी द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया है।



