मध्य प्रदेश

शासकीय जमीन के निर्माण में वर्तमान सरपंच को हस्तक्षेप करना पड़ा भारी, पूर्व सरपंच के ऊपर लगा मारपीट का आरोप

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में हुये दो सरपंचो का विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट के साथ साथ सड़क पर दो घण्टों तक जाम लगा रहा।
विवादों में ग्राम पंचायत दर्शनी का मामला सामने आया- स्थानीय लोगों ने मीडिया को बताया कि गुरुवार को ग्राम पंचायत दर्शनी में सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण को लेकर सीमांकन व जाँच करने पहुचे सचिव के साथ वाद विवाद उत्पन्न हो गया। इतना ही नहीं
वर्तमान सरपंच को पूर्व सरपंच द्वारा शासकीय जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करना भारी पड़ गया। बताया कि पूर्व सरपंच मोहन झारिया और वर्तमान सरपंच सुमित राय ने शासकीय भूमि में निर्माण व गाव के आवागमन रास्ता को दबाते हुए निर्माण किया जा रहा था। इस घटना को लेकर मारपीट हुई । जिससे पूरे गाव के लोगों ने विरोध जताते हुये मझौली सिहोरा रोड़ को दो घन्टे से अधिक समय तक जाम रखा। जाम के साथ वर्तमान सरपंच पर लाठीचार्ज किया और डंडों से जानबूझ कर हमला कर दिया। वही पटवारी के साथ भी पूर्व सरपंच ने जबरदस्त गली-गलौज कर दिया। सरपंच पर हुए हमले से मजबूर होकर सड़क पर भारी जाम लगा दिया। इस घटना से जहा ग्राम पंचायत में अशान्ति का माहौल देखने को मिला । वही थाना प्रभारी के साथ आला अधिकारीयों ने मोर्चा सम्भाला और आवागमन बहाल किया । दर्शनी में जा कर पुलिस ने पहुंचकर मामला शान्त किया ।
ये है मामला :
ग्राम पंचायत के वर्तमान सरपंच सुमित राय ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे के करीब एक शादी समारोह में गए थे। इस बीच संबंधित हलके के पटवारियों ने उन्हें फोन कर बताया कि शासकीय जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण की जांच करने विवादित स्थल पर पहुंच गए हैं। जहां पर कुछ लोग उनके साथ गाली- गलौज कर उन्हें धमाका रहे थे। इतने ही वे तुरंत शादी समारोह से सीधे संबंधित स्थलों पर पहुंचे। वहां पहले से मौजूद पूर्व सरपंच मोहन झारिया और उनके साथियों ने वर्तमान सरपंच सुमित राय को देख कर क्रोधित हो गये । और गाली ग्लौज करते हुए आक्रमण कर दिया। हमले में वर्तमान सरपंच सुमित राय के सिर आख में गंभीर चोटें आईं।
 घटना से जुड़ी हुई स्थिति ने सड़क पर लम्बा जाम लगा दिया।
 सरपंच पर हुए इस जानलेवा हमले की खबर से ही ग्रामीणों में क्रोध उत्पन्न हो गया। ग्राम पंचायत दर्शनी के सामने सिहोरा मझौली रोड पर जाम लगा दिया । जाम के चलते दोनों तरफ काफी लंबी लाइन लगने के साथ साथ भारी संख्या में जाम देखने को मिला ।
इनका कहना था कि जब तक सरपंच के हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वे जाम नहीं खोलेंगे ठीक और मेरी जान भी चली जाये तो भी मैं न्याय के लिए लड़ता रहाऊगा ।
शासकीय जमीन और पूर्व व वर्तमान सरपंच के बीच विवादित स्थल पर चले तीन घन्टे हंगामें के बाद पीड़ित सदस्य को अस्पताल में मुलायजा करा कर बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर घटित हुई घटना की जाच पड़ताल शुरु कर दी गई है ।और देर रात्रि में आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछ ताज जारी है ।

Related Articles

Back to top button