प्रतिभावान डॉली गौर का पूर्व कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मान

प्रदेश में सातवां स्थान प्राप्त करने पर दी बधाई
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती गरीब परिस्थितियों में बिना कोचिंग के भी कामयाबी हासिल की जा सकती है यह सिद्ध कर दिखाया है शहर की एक होनहार बेटी डॉली गोर ने, कक्षा 10 में मध्य प्रदेश की टॉप 10 सूची में सातवां स्थान प्राप्त करने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी आदि ने विश्रामगृह में एक संक्षिप्त कार्यक्रम में मुंह मीठा करा कर डाली गौर को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह ने कहा की बेगमगंज रायसेन ही नही पूरे प्रदेश को आप पर गर्व है डॉली आप जैसी बेटियां ही हमारे समाज की असली प्रेरणा हैं। बहुत-बहुत बधाई और ढेरों शुभकामनाएं।
उल्लेखनीय है कि बेगमगंज की होनहार बेटी कु. डॉली गौर ने 12वीं बोर्ड परीक्षा (जीव विज्ञान संकाय) में 500 में से 477 अंक प्राप्त कर मध्यप्रदेश मेरिट में सातवां स्थान हासिल किया है।बिना किसी कोचिंग के, केवल अपनी मेहनत, ई-उपवास और मोबाइल से दूरी बनाकर डॉली ने यह बड़ी सफलता प्राप्त की है।
इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, मंडल अध्यक्ष
अजय जाट, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जगदीश लोधी, सुरेश ताम्रकार, कमलसिंह साहू, जिला मीडिया प्रभारी हरी साहू, शहर मीडिया प्रभारी गोलू कुडरिया, पुरषोत्तम कुशवाहा सहित जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



