मध्य प्रदेशहेल्थ
झोलाछाप डॉक्टरों पर प्रशासन ने की कार्यवाही, चांदसी दवाखाना किया सील

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत लगातार स्वास्थ्य टीम द्वारा ग्रामीण अंचलों में अवैध रूप से संचालित क्लींनिको व झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे सिविल अस्पताल हटा व राजस्व की टीम द्वारा मड़ियादो में संचालित चांदसी दवाखाना पर छापामार कार्यवाही करते हुये क्लीनिक को सील कर नोटिस चस्पा कार्यवाही की गई। इसके अलावा ताम्रकार, बंगाली और कुरेशी के अस्पतालों में भी नोटिस चस्पा किये गए।



