क्राइम

सफाई दरोगा को लोकायुक्त ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

ग्वालियर । एमपी में रिश्वतखोरी रुकने का नाम नहीं ले रही है । ताजा मामला ग्वालियर का है। लोकायुक्त पुलिस ने एक नगर निगम सफ़ाई दरोग़ा को दो हजार की रिश्वत लेते दबोचा है । यह दरोग़ा पड़ाव ज़ोन में पदस्थ है ।
लोकायुक्त एस पी ग्वालियर रामेश्वर सिंह यादव ने बताया कि सफाई दरोगा अनूप पारछे एक महिला सफ़ाई कर्मी काजल वाल्मीक से चार दिन की छुट्टी देने के लिये दो हज़ार रूपये की रिश्वत ले रहा था तभी उसे लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया । रिश्वत की लिखा पढ़ी अभी लोकायुक्त टीम पड़ाव थाने में बैठकर कर रहीं हैं। कार्रवाई लोकायुक्त निरीक्षक रानी लता नामदेव ने की।
लोकायुक्त पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आज सुबह केमिकल लगाकर दो हजार रुपए भेजे जैसे ही आरोपी रिश्वतखोर ने पैसे के लिए महिला सफाई कर्मचारी को पड़ाव थाना क्षेत्र के जीडीए कार्यालय के सामने बुलाया। महिला सफाई कर्मचारी से दरोगा अनूप पारछे ने रिश्वत के 2 हजार रुपए लिए तो लोकायुक्त पुलिस ने मौके से ही रंगे हाथों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।रिश्वत के 2 हजार बरामद किया। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी सफाई दरोगा अनूप पारछे को गिरफ्तार कर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देकर जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Back to top button