क्राइम

प्रेमी के साथ मिलकर नातिन ने की दादी की हत्या : वजह: दोनों को गलत काम करते देख लिया था

कुदाली से हत्या कर महिला के शव को कुएं में फेंक दिया था
सिलवानी के गांधी नगर पड़ान की घटना, 100 फीट दूर कुएं में मिला था शव
परिजन के बयान और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों पर बढ़ा हत्या का शक
सिलवानी पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर महज 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार

सिलवानी। मंगलवार की सुबह नगर के वार्ड 7 गांधीनगर में घर के आंगन में बने कुंआ में महिला की तैरती हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना के दौरान इस हत्याकांड में मृतिका की 18 वर्षीय नातिन और उसका आशिक रोहित ठाकुर ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुदारी को जब्त कर न्यायालय में पेश किया गया, न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया। एसडीओपी ने शुक्रवार को प्रेस कान्फ्रेस कर हत्या कांड का खुलासा किया।
सिलवानी नगर के गांधी नगर पड़ान में रहने वाली एक 18 साल की युवती ने पास ही रहने वाले प्रेमी के साथ मिलकर खुद की दादी धनिया बाई की 11-12 सितंबर की दरमियानी रात हत्या कर दी हत्या करने के बाद शव को 100 फिट दूर घर के आंगन में कुएं में फेंक दिया। युवती और उसका प्रेमी रात को घर में ही गलत काम कर रहे थे। दादी ने उनको देख लिया था।
मंगलवार की सुबह लगभग 8ः30 बजे नगर वार्ड 7 गांधीनगर पड़ान मोहल्ला धनियाबाई पति मानसिंह कुशवाहा उम्र 65 साल अपने ही घर के आंगन में बने कुंआ में तैरती हुई मिली थी, परिजनों ने सुबह महिला को आसपास ढूंढा नहीं मिलने पर कुंआ के पास देखा तो लाश तैरती हुई मिली। मृतिका के पुत्र लखन कुशवाहा ने पुलिस को सूचना दी थी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया था।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खन्पुसे एवं एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य के द्वारा अपराध व अपराधियों पर आरोपी की धर पकड़ करने हेतु निर्देशित किया था।
12 सितंबर 23 को सूचनाकर्ता लखनलाल कुशवाहा पिता मानसिंह कुशवाहा उम्र 35 साल निवासी गांधी नगर पडान मोहल्ला सिलवानी ने थाना आकर रिपोर्ट की उसकी माता धनियाबाई को अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में चोट पहुंचा कर घर के सामने कुए में फेंक दिया है जिसकी मृत्यु हो गई है सूचना पर थाना सिलवानी मे मर्ग पंजीबद्ध किया जाकर वरिष्ट अधिकारियों को सूचना दी गई प्रकरण महिला संबंधित होने से मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल मृतिका महिला के संबंध में कार्यवाही करने हेतु एसडीओपी अनिलसिंह मौर्य व थाना प्रभारी सिलवानी. डीपी सिंह को निर्देश दिये थे। जिनके पालन में एक टीम गठित की गई। मामले में परिजनों के कथन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा भौतिक साक्ष्यों के आधार पर मर्ग जांच के दौरान प्रथम दृष्टया हत्या का प्रकरण पाया जाने से मामले में धारा 302, 34 भादवि का प्रकरण अनावेदक मृतिका की नातिन व उसका प्रेमी रोहित ठाकुर के विरुद्ध पंजीबद्ध कर तलाश एवं कार्यवाही हेतु टीम रवाना की गई।
आरोपी रोहित ठाकुर पिता शैतानसिंह ठाकुर उम्र 20 साल निवासी गांधी नगर, पड़ान मोहल्ला सिलवानी एवं खुशबू (परिवर्तित नाम) पिता भजनलाल उर्फ भजनी कुशवाहा उम्र 18 साल निवासी गांधी नगर, सिलवानी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही कर अपराध धारा 302, 34 भादवि में गिरफ्तार किया गया और आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह आपस में प्यार करते है और दो साल से मिलते जुलते रहते है। घटना की रात्रि भी मिलने के दौरान दादी के जाग जाने के कारण नातिन ने खुद की दादी के सिर में कुल्हाड़ी और उसके प्रेमी ने कुदाली से सिर पर वार कर दिया जिससे बिस्तर में खून बह गया और लड़की ने दादी के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया जिससे शोर गुल चिल्लाने की आवाज बाहर नही निकल सके। और वृद्धा को मौत के घाट उतार दिया। बाद में दोनो ने मिलकर वारदात में प्रयुक्त कुदाली और महिला को घर के आंगन में ही बने कुंआ में फेंक दिया। इस दौरान लड़की और आशिक लगातार एक दूसरे से मोबाइल से संपर्क में रहे और घर की प्रत्येक गतिविधियों से आशिक राहुल ठाकुर को अवगत कराती रही। आरोपियों की निशानदेही पर कुंआ से पानी को खाली कराकर वारदात में प्रयुक्त कुदाली को बरामद किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय द्वारा आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी डीपी सिंह, उनि कविता यादव, सउनि नारायणसिंह, सउनि संतोष रघुवंशी, प्रआर नरेन्द्रसिंह, आरक्षक मुकेश, गोविन्द, सुनील, आकाश, आरक्षक नीतू, सैनिक अजय व अन्य स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही।
दादी के कमरे में ही दूसरे पलंग पर सोती थी नातिन
अपने घर के एक कमरे में वृद्धा धनिया बाई और नातिन अलग-अलग पलंग पर सोती थीं। 11-12 सितंबर की दरमियानी रात 1.30 से 2 बजे के बीच पास में ही रहने वाला प्रेमी रोहित कमरे में पहुंच गया। इसके बाद दोनों उसी कमरे में गलत काम करने लगे। इसी दौरान धनिया बाई जाग गई और दोनों को गलत काम करते देख लिया। इससे दोनों घबरा गए और उन्होंने आनन-फानन में वृद्ध दादी धनियाबाई का मुंह दबाकर उसके सिर पर प्रेमी रोहित ने कुदाली और नातिन ने कुल्हाड़ी से वार किए। इससे धनियाबाई की मौके पर ही मौत हो गई।
कंबल में थे खून के निशान, इसलिए शक हुआ
धनियाबाई और उसकी नातिन एक ही कमरे में सोती थीं। हत्या को लेकर जब परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने कुछ भी पता होने से साफ मना कर दिया। कंबल पर खून के निशान मिलने से शक बढ़ता गया। वहीं दूसरी ओर चाचा लखनलाल कुशवाहा की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया तो सिर में चोट के निशान मिले। इससे भी हत्या की पुष्टि हो गई। परिजनों के बयान के बाद 18 वर्षीय नातिन पर शक बढ़ता गया और पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसके बाद हत्या की कहानी सामने आ गई।
भागने की फिराक में थे दोनों आरोपी पकड़ाए
सिलवानी थाना प्रभारी डीपी सिंह के मुताबिक परिजन ने बताया कि आरोपी नातिन अपना बैग लेकर भागने की फिराक में है तो पुलिस सक्रिय हो गई। इसके बाद शुक्रवार को दोनों को बस स्टैंड के आगे बरेली रोड से घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया। इस दौरान दोनों बैग भी लिए हुए थे। वहीं हत्या के साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने कुएं को खाली कराया। इसके बाद कुएं से हत्या में उपयोग की गई कुदाली भी निकाल ली, जबकि कुल्हाड़ी कमरे से ही बरामद कर ली गई थी।
प्रेमी को बचाने के लिए प्रेमिका बोली- उसने अकेले ही की है हत्या
प्रेमी रोहित ठाकुर को बचाने के लिए प्रेमिका पहले तो पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन बाद में उसने हत्या करना स्वीकार कर लिया, लेकिन उसने हत्या में शामिल प्रेमी का नाम नहीं बताया। जब पुलिस ने उससे सवाल किया कि शव को कुएं तक लेकर कैसे गई। शव को घसीटकर ले जाने के निशान ही नहीं मिले इन सवालों के जवाब नातिन प्रेमिका नहीं दे पाई तो हत्या में रोहित के शामिल होने की बात भी कुबूल कर ली। उसने बताया की हत्या करने के बाद रोहित अपने कंधे पर शव को उठाकर ले गया और कुएं में फेंक आया उसका रोहित के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी उसके परिजनों को पहले से थी। प्रेम प्रसंग से नाराज होकर प्रेमिका का भाई, प्रेमी रोहित के साथ पहले मारपीट भी कर चुका है। इसके बाद भी दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा।
आरोपी नातिन तीन बहनों में दूसरी थी
मानसिंह कुशवाहा के तीन पुत्र भजनलाल उर्फ भजनी, लखनलाल, कमलेश कुशवाहा है। भजनलाल उर्फ भजनी कुशवाहा की तीन पुत्रियां और एक पुत्र है। उसकी बड़ी बेटी का विवाह हो चुका है। आरोपी नातिन ने 12 वी उत्तीर्ण का पढ़ाई छोड़ दी थी। और अपनी दादा मानसिंह दादी धनियाबाई के साथ रहती थी। परिजनों ने बताया कि दादा मानसिंह कुशवाहा कमरे के बाहर सो रहे थे और कमरे में दादी धनियाबाई और आरोपी नातिन आजू बाजू पलंग पर सो रही थी।

Related Articles

Back to top button