बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने कार्यवाही के लिए लिखा पत्र, चुनाव आयोग से कांग्रेस ने की शिकायत

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली गई जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बड़वारा विधानसभा के लिए भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह धीरू का पोस्टर सुभाष चौक में विधायक लिखकर लगाया गया था। यह मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बड़वारा के कांग्रेस विधायक बसंत सिंह ने इस बात के लिए तीखी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए आज कोतवाली थाने में भाजपा के घोषित प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करने के लिए शिकायती पत्र दिया है। इसके अलावा कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष रौनक खंडेलवाल ने इस बात की शिकायत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं चुनाव आयोग से भी की है।कोतवाली थाने में बड़वारा विधायक बसंत सिंह ने लिखित शिकायत करते हुए कहा कि भाजपा के द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी ने चुनाव के पहले ही खुद को विधायक दर्शाते हुए शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक सहित अन्य जगहों पर अपने पोस्टर लगवाये, यह कृत्य निंदनीय तो है ही साथ में जन भावनाओं के साथ धोखाधड़ी करने जैसा भी है। भाजपा के घोषित प्रत्याशी द्वारा किया गया यह कृत्य अपराध की श्रेणी में आता है।
*पोस्टर विवाद क्षेत्र में बटोर रहा सुर्खियां*
पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरेंद्र सिंह उर्फ धीरू सिंह द्वारा धोखाधड़ी कर नकली विधायक बड़वारा के नाम का बैनर – पोस्टर लगाकर आपराधिक क्रत्य किया गया है बहरहाल भाजपा के द्वारा घोषित प्रत्याशी भी है। वही कांग्रेस में गहरी नाराजगी है तो भाजपा में इस बैनर की सुगबुगाहट भी चल रही है। इस तरह की घटनाकारित होने के बाद जिम्मेदार पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।
*जनता को किया जा गुमराह*
इस तरह के पोस्टर लगने से क्षेत्र में पोस्टर सुर्खियां बटोर रहा हैं। वही जनता में चर्चा का विषय बना हुआ हैं कि प्रत्याशी घोषित ही कैसे कोई जनप्रतिनिधी बन सकता हैं। क्या जिम्मेदार इतने बड़े पद की गरिमा भूल गए हैं या फिर जानबूझकर ऐसी घटनाकारित की गई हैं ताकि जनता गुमराह हों जाए पर साहब! यह ध्यान रखना अब जनता शिक्षित हों गई हैं जागरूक हों गई हैं। आपके किसी भी झांसे में फंसने वाली नही है। जनता जान चुकी हैं कि क्षेत्र का विकास किसने किया हैं और कौन करने वाला है।



